खाद्य विभाग की फिर बड़ी कार्रवाई.! गरीबों के हक का 378 बोरी PDS चावल और ट्रक जब्त..दूसरी बड़ी कार्रवाई..पढ़ें पूरी ख़बर

👇

Chhatisgarh News/जगदलपुर। बस्तर में गरीबों के हक का राशन लगातार अवैध कारोबारियों के निशाने पर है। खाद्य विभाग ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई करते हुए जगदलपुर के अनुपमा चौक के पास से 378 बोरी पीडीएस चावल और 6 बोरी पीडीएस चना जब्त किया है। जब्ती की कुल कीमत 7.5 लाख रुपये से अधिक आंकी गई है।

हालांकि, हैरानी की बात यह है कि कार्रवाई के समय राशन चावल गोदाम से सीधे ट्रक में लोड किया जा रहा था। खाद्य विभाग को मिली सूचना पर टीम ने भवानी चाट भंडार के पीछे स्थित एक गोदाम में दबिश दी। जांच में करीब 186 क्विंटल पीडीएस चावल बरामद हुआ है। मौके पर मौजूद ट्रक क्रमांक CG 04 LC 9409 को भी जब्त कर सिटी कोतवाली पुलिस की सुपुर्दगी में देने की प्रक्रिया शुरू की गई।

हालांकि, प्राथमिक पूछताछ में गोदाम संचालक मोहम्मद जिलानी ने दावा किया कि वह हाट-बाजार और फुटकर खरीदी के जरिए चावल खरीदकर व्यापारियों को बेचता था। हालांकि खाद्य विभाग इस दावे की जांच कर रहा है और यह पता लगाया जा रहा है कि गरीबों के लिए आवंटित पीडीएस चावल आखिर बाजार तक कैसे पहुंचा।

पिकअप से भी जब्त हुआ था 80 बोरी पीडीएस चावल

वहीं, सबसे बड़ा सवाल यह है कि यह सिर्फ एक कार्रवाई नहीं, बल्कि एक बड़े और संगठित अवैध नेटवर्क की ओर इशारा करती है।पिछले तीन दिनों में यह दूसरी बड़ी जब्ती है। इससे पहले बुधवार को एक पिकअप वाहन से 80 बोरी पीडीएस चावल जब्त किया गया था, जिसकी कीमत करीब 1.50 लाख रुपये बताई गई थी।

जांच में हो सकता है और भी खुलासा

दरअसल, लगातार हो रही जब्तियां इस बात का संकेत है कि बस्तर में गरीबों के राशन की कालाबाजारी का खेल लंबे समय से संगठित तरीके से चल रहा है। अब बड़ा सवाल यह है कि इस नेटवर्क में केवल छोटे कारोबारी शामिल हैं या फिर इसकी जड़ें राशन वितरण व्यवस्था तक फैली हुई है। यदि जांच इस पूरी कड़ी तक नहीं पहुंची तो गरीबों के हिस्से का अनाज इसी तरह बाजार में बिकता रहेगा।

कालाबाजारी के खिलाफ जारी रहेगा अभियान : खाद्य विभाग

फिलहाल, खाद्य विभाग का कहना है कि पीडीएस खाद्यान्न की कालाबाजारी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। कार्रवाई के दौरान खाद्य निरीक्षक घनश्याम राठौर , सहायक खाद्य निरीक्षक दिव्या रानी, पायल वर्मा सहित विभाग की टीम मौजूद रही।

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment