General Knowledge Quiz : ऐसी कौन सी चीज है, जिसे हम देख तो सकते हैं, लेकिन उसकी फोटो नहीं ले सकते?

..

Trending Quiz: ऐसी कौन सी चीज है, जिसे हम देख तो सकते हैं, लेकिन उसकी फोटो नहीं ले सकते? आइए हम आपको इस सवाल के जवाब के साथ इसी प्रकार के कई और यूनिक सवालों के जवाब बताते हैं.

GK Trending Quiz: भारत में हर साल कई प्रकार की प्रतियोगी परीक्षाओं का आयोजन किया जाता है, जिसमें लाखों की संख्या में उम्मीदवार शामिल होते हैं. अगर आप भी किसी सरकारी नौकरी या प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो उसमें सफलता हासिल करने के लिए आपके पास संबंधित विषयों की अच्छी जानकारी के साथ मजबूत जनरल नॉलेज का होना बहुत जरूरी है. इसी को ध्यान में रखते हुए हम आपके लिए सामान्य ज्ञान के 10 यूनिक सवाल और उनके जवाब का सेट लेकर आए हैं. जो आपके नॉलेज को देश-दुनिया के प्रति बढ़ाने में मदद करेगा. आप चाहें तो ये सवाल और उनके जवाब नोट भी करके रख सकते हैं.

सवाल 1: दुनिया का एकमात्र देश कौन सा है, जिसके दो राष्ट्रीय ध्वज हैं?
जवाब: दुनिया का एकमात्र देश जिसके दो राष्ट्रीय ध्वज हैं, वह बोलीविया (Bolivia) है.

सवाल 2: भारत का पहला डिजिटल विश्वविद्यालय किस राज्य में स्थापित किया गया?
जवाब: भारत का पहला डिजिटल विश्वविद्यालय केरल राज्य में स्थापित किया गया, जिसका नाम ‘केरल विश्वविद्यालय डिजिटल विज्ञान, नवाचार और प्रौद्योगिकी’ (Kerala University of Digital Sciences, Innovation and Technology – KUDSiT) है.

सवाल 3: कंप्यूटर की भाषा में ‘CPU’ का पूरा नाम क्या है?
जवाब: कंप्यूटर की भाषा में ‘CPU’ का पूरा नाम सेंट्रल प्रोसेसिंग यूनिट है.

सवाल 4: कौन सा जीव एक समय में दो अलग-अलग दिशाओं में देख सकता है?
जवाब: गिरगिट (Chameleon) एकमात्र ऐसा जीव है, जो एक ही समय में दो अलग-अलग दिशाओं में देख सकता है.

सवाल 5: ‘भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम का जनक’ किसे कहा जाता है?
जवाब: भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम का जनक डॉ. विक्रम अंबालाल साराभाई (Dr. Vikram Ambalal Sarabhai) को कहा जाता हैं.

सवाल 6: दुनिया का सबसे ऊंचा युद्ध क्षेत्र कौन सा है?
जवाब: दुनिया का सबसे ऊंचा युद्ध क्षेत्र (Highest Battlefield) भारत का सियाचिन ग्लेशियर (Siachen Glacier) है.

सवाल 7: भारत के किस राज्य में दालों की खेती सबसे ज्यादा होती है?
जवाब: भारत में दालों की खेती सबसे ज्यादा मध्यप्रदेश राज्य में होती है.

सवाल 8: दुनिया की सबसे बड़ी सेना किस देश के पास है?
जवाब: दुनिया की सबसे बड़ी सेना चीन (China) के पास है.

सवाल 9: भारत के किस राज्य में हरी इलायची की खेती सबसे ज्यादा होती है?
जवाब: भारत में हरी इलायची (Small Cardamom) की खेती सबसे ज्यादा केरल राज्य में होती है.

सवाल 10: ऐसी कौन सी चीज है, जिसे हम देख तो सकते हैं, लेकिन उसकी फोटो नहीं ले सकते?
जवाब: वह चीज सपना है, जिसके हम देख तो सकते हैं, लेकिन उसकी फोटो नहीं ले सकते.

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment