बॉयफ्रेंड संग घूमने गई थी युवती..6 युवकों ने डरा-धमकाकर सुनसान डाक बंगले में किया सामुहिक दुष्कर्म..4 गिरफ्तार, 2 की तलाश जारी

👇

महाराष्ट्र। पालघर जिले में एक युवती से गैंगरेप का मामला सामने आया है. आरोप है कि युवकों ने बॉयफ्रेंड को धमकाकर भगा दिया और युवती को सुनसान डाक बंगले में ले गए. मामले में चार आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं.

Palghar News: महाराष्ट्र के पालघर जिले के तलासरी इलाके में 19 वर्षीय युवती के साथ गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है. पुलिस के मुताबिक, युवती अपने बॉयफ्रेंड के साथ उमरगांव बीच से लौट रही थी. इसी दौरान उनका दोपहिया वाहन तलासरी के पास फिसलकर गिर गया. आरोप है कि मौके पर पहुंचे कुछ युवकों ने पहले उसके बॉयफ्रेंड को धमकाकर वहां से भगा दिया और फिर युवती को सुनसान पड़े डाक बंगले में ले गए. वहां उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया. मामले में पुलिस ने अब तक चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो अन्य की तलाश जारी है.

बाइक फिसलने के बाद युवकों ने रोका

पुलिस के मुताबिक, घटना 9 अगस्त की है. पीड़िता अपने बॉयफ्रेंड के साथ दोपहिया वाहन से उमरगांव बीच गई थी. वापस लौटते समय तलासरी के पास बाइक अचानक फिसल गई और दोनों सड़क पर गिर गए. इसी दौरान चार युवक बाइक से वहां पहुंचे. आरोप है कि युवकों ने मदद करने के बजाय पीड़िता के बॉयफ्रेंड को धमकाया और वहां से चले जाने को कहा. इसके बाद आरोपियों ने दो अन्य युवकों को भी मौके पर बुलाया. सभी युवती को पास में स्थित एक सुनसान और खाली पड़े डाक बंगले में ले गए.

सुनसान डाक बंगले में गैंगरेप का आरोप

पुलिस के अनुसार, डाक बंगले में युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया. घटना के बाद पीड़िता ने पुलिस से संपर्क किया और शिकायत दर्ज कराई. शिकायत के आधार पर तलासरी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की. पुलिस ने जांच के दौरान अब तक चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं, मामले में शामिल दो अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है. पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जानकारी जुटा रही है.

बॉयफ्रेंड की भूमिका भी जांच के घेरे में

दरअसल, इस मामले में पीड़िता के बॉयफ्रेंड की भूमिका को लेकर भी पुलिस जांच कर रही है. पुलिस के मुताबिक, आरोपी और युवती का बॉयफ्रेंड एक-दूसरे के परिचित बताए जा रहे हैं. पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आरोपियों द्वारा युवती को अपने साथ ले जाने के बाद बॉयफ्रेंड ने तुरंत पुलिस को सूचना क्यों नहीं दी?

फिलहाल, पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ करने के साथ फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है. साथ ही बॉयफ्रेंड की भूमिका और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है. पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment