👇
Chhatisgarh News/रायपुर। छत्तीसगढ़ में पहली बार होने वाली छत्तीसगढ़ हॉकी लीग (CHL) 16 सितंबर से शुरू होगी। हॉकी इंडिया ने कुछ शर्तों के साथ टूर्नामेंट को मंजूरी दी है।
बता दें कि खेल विभाग को 31 अगस्त तक लीग का शेड्यूल, 6 टीमों की सूची और खिलाड़ियों की जानकारी हॉकी इंडिया को भेजनी होगी। लीग की तारीख राष्ट्रीय चैंपियनशिप, खेलो इंडिया या FIH इवेंट से नहीं टकरानी चाहिए।

20 अगस्त के बाद खिलाड़ी चयन
वहीं, खेल विभाग ने खिलाड़ियों का रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया है। 20 अगस्त के बाद 6 टीमों के लिए खिलाड़ी चयन और ऑक्शन की प्रक्रिया शुरू होगी।
दरअसल, टूर्नामेंट के आयोजन की पूरी जिम्मेदारी एक इवेंट मैनेजमेंट एजेंसी को सौंपने की तैयारी है। एजेंसी का फैसला इसी सप्ताह होने की संभावना है।


















