CM Breaking: CM साय का आज रायपुर- जशपुर दौरा, कैंसर संस्थान के उद्घाटन के बाद हेलीकॉप्टर से बगिया पहुंचेंगे, जानें पूरा शेड्यूल…

🇮🇳

रायपुर/जशपुर नगर, 16 अगस्त 2026। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रविवार, 16 अगस्त 2026 को रायपुर और जशपुर जिले के दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे दोपहर में रायपुर स्थित रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल पहुंचकर CARE CANCER INSTITUTE के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होंगे।

बता दें कि, मुख्यमंत्री दोपहर 12:20 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन रायपुर से कार द्वारा रवाना होंगे और 12:30 बजे रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल, पचपेड़ी नाका पहुंचेंगे। यहां दोपहर 12:30 से 1:30 बजे तक CARE CANCER INSTITUTE के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होंगे।

फिलहाल, कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री 1:30 बजे अस्पताल से रवाना होकर 1:40 बजे मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे। इसके बाद दोपहर 2:30 बजे मुख्यमंत्री निवास से पुलिस ग्राउंड हेलीपैड के लिए रवाना होंगे। 2:35 बजे हेलीपैड पहुंचने के बाद 2:40 बजे हेलीकॉप्टर से जशपुर जिले के लिए रवाना होंगे।

वहीं, मुख्यमंत्री शाम 3:55 बजे ग्राम बगिया, विकासखंड कांसाबेल, जिला जशपुर स्थित हेलीपैड पहुंचेंगे। इसके बाद 4 बजे कार से हेलीपैड से रवाना होकर 4:05 बजे अपने निज निवास, ग्राम बगिया पहुंचेंगे, जहां उनका कार्यक्रम आरक्षित रहेगा।

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment