18 अगस्त की 20 ताज़ा खबरें: JSSC CGL परीक्षा रद्द, 15 भर्ती परीक्षाओं पर संकट, नितिन नबीन ने किया बीजेपी की नई टीम का ऐलान, ओडिशा में बाढ़ का कहर

🇮🇳

18 August Top 20 News: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कैबिनेट की बैठक के बाद JSSC-CGL परीक्षा रद्द करने की घोषणा करते हुए कहा, “आज कैबिनेट ने JSSC-CGL परीक्षा को रद्द करने का फैसला किया है. इसके अलावा, 2014 से हुई सभी छोटी-बड़ी गड़बड़ियों की व्यापक जांच की जाएगी. हेमंत सरकार के इस फैसले से 15 भर्ती परीक्षाओं पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं. इधर सरकार के इस फैसले के बाद भी प्रदर्शनकारी छात्रों का प्रदर्शन समाप्त नहीं हुआ है. इसी तरह की टॉप 20 खबरें आप यहां देख सकते हैं.

1. JSSC CGL परीक्षा रद्द, TDPL के जरिए हुई सभी भर्तियां भी कैंसल, हेमंत सोरेन सरकार ने मानी छात्रों की मांग
रांची में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हो गई है. बैठक में JSSC CGL परीक्षा रद्द करने का फैसला लिया गया है. मुख्यमंत्री ने इसकी आधिकारिक घोषणा कर दी है.

2. परीक्षाएं रद्द होने के बाद भी जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में डटे रहेंगे छात्र, आंदोलनकारियों ने बताई आगे की रणनीति
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जेएसएससी सीजीएल और टीडीपीएल भर्ती परीक्षाएं रद्द कर दी हैं, जिससे आंदोलनकारी छात्रों में खुशी की लहर दौड़ गई है. हालांकि, छात्र नेता सीबीआई जांच की मांग पर अड़े हैं और आंदोलन जारी रखने की बात कह रहे हैं.

3. JSSC-CGL परीक्षा रद्द होने पर फूट-फूटकर रोए नियुक्त अभ्यर्थी, बोले- एक पल में हम हो गए बेरोजगार
झारखंड में JSSC CGL परीक्षा रद्द किए जाने के सरकार के फैसले के बाद अभ्यर्थियों के बीच मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है. जहां एक ओर परीक्षा रद्द होने से गड़बड़ी की शिकायत करने वाले प्रदर्शनकारी छात्रों में खुशी है, वहीं परीक्षा पास कर नियुक्ति पा चुके अभ्यर्थियों में नाराजगी है. JSSC CGL के उम्मीदवार, जिन्होंने परीक्षा पास की थी, राज्य सरकार के परीक्षा रद्द करने के फैसले के खिलाफ प्रोजेक्ट भवन में प्रोटेस्ट कर रहे हैं.

4. JSSC CGL रद्द होते ही छलके खुशी के आंसू, Video में देखें छात्रों का जश्न
JSSC CGL Cancelled: झारखंड में लगातार चल रहे प्रदर्शन के बीच सीएम हेमंत सोरेन ने JSSC CGL परीक्षा को रद्द कर दिया है. इस खबर के सामने आते ही प्रदर्शन कर रहे JPSC JSSC छात्रों का वीडियो सामने आया है. छात्रों की आखों में खुशी की आंसू देखने को मिल रही है.

5. JSSC CGL रद्द हुई, जाएगी किसकी नौकरी? समझें पूरा गणित
JSSC CGL Cancelled: झारखंड में JSSC CGL को लेकर बड़ा फैसला हो गया है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने छात्रों की मांगों के बीच JSSC CGL परीक्षा को रद्द करने का ऐलान किया है. इसके साथ ही आउटसोर्स एजेंसी TDPL के जरिए 2014 से अब तक कराई गई परीक्षाओं को भी रद्द करने का फैसला लिया गया है.

6. अमित मालवीय की विदाई और दीपक म्हस्के की एंट्री के पीछे क्या है वजह? जानिए कौन हैं बीजेपी के नये आईटी हेड
BJP ने अपनी राष्ट्रीय टीम में बड़ा फेरबदल किया है. दीपक म्हस्के को आईटी सेल का प्रमुख बनाया गया है, जो अमित मालवीय की जगह लेंगे. यह बदलाव राजनीति में सोशल मीडिया की बदलती भूमिका के बीच आया है.

7. जिस परीक्षा से मिली नौकरी, वही रद्द; JSSC CGL के 1975 चयनित कर्मचारियों का भविष्य संकट में
JSSC CGL परीक्षा रद्द होने के सरकार के फैसले ने 1975 चयनित अभ्यर्थियों की चिंता बढ़ा दी है, जो सात महीने से सरकारी विभागों में कार्यरत हैं. कई अभ्यर्थियों ने पुरानी नौकरी छोड़कर यह पद संभाला था, और अब उनकी नौकरी और भविष्य अनिश्चित है. वे सरकार के फैसले के खिलाफ कोर्ट जाने की तैयारी कर रहे हैं.

8. JPSC-JSSC की 15 भर्ती परीक्षाओं पर संकट! TDPL के जरिए हुईं कौन-कौन सी परीक्षाएं? देखें पूरी लिस्ट
झारखंड सरकार ने TSR Data Processing Private Limited (TDPL) के माध्यम से आयोजित सभी भर्ती परीक्षाओं को रद्द करने की घोषणा की है. इससे JPSC और JSSC की करीब 15 बड़ी परीक्षाएं सवालों के घेरे में आ गई हैं. अभ्यर्थी निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं.

9. JPSC Student Protest: CID की बड़ी कार्रवाई, पूर्व सदस्य अजीता भट्टाचार्य के PA ब्रज कुमार राम गिरफ्तार
जेपीएससी परीक्षाओं में गड़बड़ी की जांच कर रही सीआईडी ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई की है. जेएमएम के प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य की पत्नी और जेपीएससी की पूर्व सदस्य डॉ. अजीता भट्टाचार्य के पीए ब्रज कुमार राम को गिरफ्तार कर लिया गया है.

10. अमित शाह का दावा- भारत में ISI समर्थित ‘शहजाद भट्टी नेटवर्क’ तबाह, 14 राज्यों में 200 से अधिक आतंकी दबोचे
मोदी सरकार ने स्वतंत्रता दिवस से पहले ISI समर्थित ‘शहजाद भट्टी नेटवर्क’ को ध्वस्त किया. 14 राज्यों में हुई छापेमारी में 200 से अधिक संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार. भारी मात्रा में हथियार और IED बरामद.

11. राजस्थान के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक, फोटो-वीडियो बनाने पर होगी कार्रवाई
राजस्थान सरकार ने सरकारी स्कूलों के परिसर में प्रधानाचार्य की अनुमति के बिना बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक लगा दी है. साथ ही लिखित मंजूरी के बिना स्कूल की गतिविधियों की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी पर भी रोक लगा दी गई है.

12. लखीसराय: अफवाह के बाद मची भगदड़, 7 की मौत, राष्ट्रपति-PM मोदी ने जताया दुख
सावन के सोमवारी पर बिहार के लखीसराय स्थित अशोक धाम मंदिर में दर्दनाक हादसा हो गया. अफवाह फैलने के बाद श्रद्धालुओं में अचानक भगदड़ मच गई, जिसमें 7 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हुए. घटना पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है.

13. उज्जैन : भीड़ की वजह से नागचंद्रेश्वर मंदिर में भगदड़ , बैरिकेड पर गिरे कई श्रद्धालु ; 13 बेहोश
उज्जैन के प्रसिद्ध नागचंद्रेश्वर मंदिर में दर्शन के दौरान अचानक भीड़ बढ़ने से भगदड़ जैसे हालात बन गए. इस दौरान कई श्रद्धालु बैरिकेड पर गिर पड़े. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई.

14. नितिन नबीन ने किया बीजेपी की नई टीम का ऐलान, वसुंधरा राजे, स्मृति ईरानी और पीयूष गोयल को मिली अहम जिम्मेदारी
बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन ने पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की नई सूची जारी की है. इस फेरबदल में अनुभवी नेताओं के साथ युवा और महिला चेहरों को भी प्रमुख स्थान दिया गया है. यह घोषणा आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों के मद्देनजर महत्वपूर्ण मानी जा रही है.

15. ओडिशा में बाढ़ का कहर: पटरी के नीचे की मिट्टी बही, दीवार गिरने से 2 की मौत; 18 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट
ओडिशा में बाढ़ से भारी तबाही हुई है. लगातार बारिश और नदियों के बढ़ते जलस्तर के कारण करीब पांच लाख लोग प्रभावित हुए हैं. अब तक 2.37 लाख से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है. बालासोर में दीवार गिरने से दो लोगों की मौत हो गई है. जबकि ट्रेन की पटरी के नीचे से मिट्टी बहने से ट्रेन सेवा बाधित हुई.

16. पुराने चेहरों के साथ नई पीढ़ी का गठजोड़, BJP की नई टीम में युवा, महिला और डिजिटल राजनीति पर फोकस
बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम में अनुभव के साथ युवा नेतृत्व, महिला प्रतिनिधित्व और डिजिटल संचार पर जोर दिखाई देता है. हेमांग जोशी की नियुक्ति से लेकर सोशल मीडिया टीम में बदलाव तक, समझिए नितिन नबीन की नई टीम क्या संकेत दे रही है.

17. पटना प्रमंडल को मिला नया कमिश्नर, मनेश मीणा बने भोजपुर के नए DM, बिहार में 14 IAS अधिकारियों का तबादला
बिहार सरकार ने सोमवार देर शाम बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 14 आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है. इसके तहत पटना प्रमंडल के आयुक्त और भोजपुर, बेगूसराय, सीवान, सीतामढ़ी तथा कैमूर के डीएम बदल दिए गए हैं. साथ ही गृह, वित्त और शिक्षा समेत 8 प्रमुख विभागों में नए सचिवों की तैनाती की गई है.

18. बिहार से पंजाब-तेलंगाना तक फैला था नेटवर्क, झारखंड पेपर लीक में दिल्ली से दबोचा गया मिथलेश, गांव में चर्चाओं का बाजार गर्म
झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) से जुड़े बड़े पेपर लीक मामले में दिल्ली से एक अहम गिरफ्तारी हुई है. भोजपुर जिले के पसौर गांव निवासी मिथलेश सिंह उर्फ आरके सिंह की गिरफ्तारी के बाद उसके पैतृक गांव में चर्चाओं का बाजार गर्म है. पुलिस सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी पर पहले भी कई राज्यों में प्रतियोगी परीक्षाओं में धांधली और पेपर लीक के गंभीर आरोप रहे हैं.

19. Gen Z के रास्ते पर Gen Alpha: लखनऊ में पढ़ाई ठप होने पर भड़कीं सर्वोदय विद्यालय की छात्राएं, बारिश के बीच किया उग्र प्रदर्शन
लखनऊ के सर्वोदय विद्यालय की छात्राओं ने प्रशासनिक अव्यवस्थाओं के खिलाफ मोर्चा खोल दिया. भारी बारिश के बीच सड़क पर उतरकर उन्होंने शिक्षकों की कमी और खराब भोजन जैसी समस्याओं को उजागर किया.

20. कैरोल मानहानि मामला: अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट से ट्रंप की अर्जी खारिज, यौन शोषण के आरोप में देना पड़ा था हर्जाना
अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की अर्जी को खारिज कर दिया. जिसमें ट्रंप ने लेखिका ई-जीन कैरोल से जुड़े मामले में जूरी के फैसले को रद्द करने की मांग की थी.

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment