पत्नी ने पकड़े पति के पैर, प्रेमी ने कर दी गला घोंटकर हत्या, 5 साल के मासूम बेटे को भी नहीं बख्शा, उसका भी बेरहमी से हत्या..पढ़ें पूरी ख़बर

🇮🇳

Bengaluru Crime News: बेंगलुरु के चिक्कबनवारा स्थित गुट्टे बसवेश्वरा लेआउट से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है. जिस पत्नी ने अग्नि को साक्षी मानकर सात जन्मों तक साथ निभाने की कसम खाई थी, उसने अपने अवैध संबंधों के रास्ते से हटाने के लिए पति और अपने ही 5 साल के मासूम बेटे की बेदर्दी से हत्या कर दी.

वहीं, हत्या के बाद आरोपी महिला ने इसे ‘हार्ट अटैक’ बताने का ड्रामा रचा, लेकिन चिक्कबनवारा पुलिस की पैनी नजरों और जांच के आगे उसकी झूठी कहानी टिक न सकी.



बता दें, पुलिस ने दोहरे हत्याकांड का खुलासा करते हुए आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. प्राइवेट कंपनी में मैनेजर के पद पर कार्यरत अभिनंदन और उनकी 5 वर्षीय मासूम बेटी/बेटे यदुवीर की निर्मम हत्या कर दी गई. मूल रूप से तुमकुर जिले के किलारा गांव के निवासी अभिनंदन की शादी छह साल पहले हरिणी से हुई थी.

स्नैपचैट पर प्यार और भागने की कहानी

जानकारी के मुताबिक, शादी के कुछ समय बाद ही दोनों में विवाद रहने लगा. इसी दौरान 2024 में हरिणी की मुलाकात स्नैपचैट के जरिए विनय नाम के युवक से हुई. दोनों के बीच अवैध संबंध बन गए. हरिणी छह महीने पहले प्रेमी संग भाग भी गई थी, लेकिन मां के समझाने और झूठ बोलने पर वापस घर आ गई थी.

CCTV बंद कर आधी रात को रची खौफनाक साजिश

वहीं, रविवार की रात जब अभिनंदन खाना खाकर अपने 5 साल के बेटे के साथ सो रहा था, तब हरिणी ने अपने खौफनाक प्लान को अंजाम दिया. हरिणी ने घर में लगे CCTV कैमरे बंद कर दिए और आधी रात को प्रेमी विनय को घर बुला लिया. रात 12 बजे सोते हुए अभिनंदन पर विनय झपटा और गला घोंटने लगा. हरिणी ने पति के पैर कसकर पकड़ लिए. चीखपुकार मचने पर उसके सिर पर वार किया गया और गला दबाकर उसकी हत्या कर दी गई. पिता की चीखें सुनकर 5 साल का मासूम जाग गया. राज खुलने के डर से कलयुगी मां और उसके प्रेमी ने उस मासूम का भी बेदर्दी से गला घोंट दिया.



हार्ट अटैक’ का ड्रामा और पुलिस का खुलासा

दरअसल, हत्या के बाद हरिणी और उसकी मां ने सबूत मिटाने के लिए खून के धब्बे धोए और कपड़े बदले. अगली सुबह हरिणी ने पड़ोसियों और रिश्तेदारों के सामने रोनेधोने का नाटक करते हुए कहा कि उसके पति को अचानक दिल का दौरा पड़ा और वह बच्चे के ऊपर गिर पड़े, जिससे दोनों की मौत हो गई.

फिलहाल, सूचना मिलने पर पहुंची चिक्कबनवारा पुलिस को घर की दीवारों और कोनों में मिले खून के छींटों तथा अचानक बंद हुए CCTV कैमरों पर गहरा शक हुआ. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। पुलिस ने जब हरिणी को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की, तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया. पुलिस ने हरिणी और उसके प्रेमी विनय को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है.

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment