CM Breaking: CM साय आज भी जशपुर के दौरे पर रहेंगे, कई विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे

🇮🇳

जशपुरनगर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज भी जशपुर जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे जिले में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे और कई विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे।

बता दें कि, निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 11 बजे ग्राम बगिया से ग्राम केरसई के लिए रवाना होंगे। केरसई में वे विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे।

वहीं इसके बाद मुख्यमंत्री दोपहर 12:05 बजे ग्राम गारीघाट के लिए रवाना होंगे। यहां वे महतारी सदन पहुंचेंगे और आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे।

तत्पश्चात, मुख्यमंत्री साय दोपहर 2:25 बजे पंडरीपानी हेलीपैड पहुंचेंगे। यहां से वे हेलीकॉप्टर के जरिए रायपुर के लिए रवाना होंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 3:40 बजे रायपुर पहुंचेंगे।

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment