12 नाबालिग छात्राओं से महीनों तक रेप.! फिर वीडियो किया वायरल..दो शिक्षक सस्पेंड..पढ़ें पूरी ख़बर

🇮🇳

Bihar School Crime: बक्सर जिले में शिक्षा जगत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. डुमरांव प्रखंड के दो शिक्षकों पर 12 नाबालिग छात्राओं के साथ दुष्कर्म करने और उनके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने का आरोप लगा है.

Bihar School Crime: बिहार के बक्सर जिले से एक बहुत ही सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां दो शिक्षकों पर करीब 12 नाबालिग छात्राओं के साथ रेप करने और उनका वीडियो वायरल करने का आरोप लगा है. शिक्षा के मंदिर को कलंकित करने की ये घटना प्रदेश के डुमरांव प्रखंड में हुई. आरोप है कि यहां के दो शिक्षकों ने 12 छात्राओं के साथ रेप किया और फिर उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.

ज्ञात हो कि, वीडियो के वायरल होने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. आक्रोशित ग्रामीणों ने दोनों आरोपी शिक्षकों को जमकर पीट दिया. पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के मौके पर पहुंचने के बाद हालात को काबू में किया जा सका. दोनों आरोपी शिक्षकों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है. जिला शिक्षा विभाग ने मामले की गंभाीरता को समझते हुए ये कार्रवाई की है.

पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज

वहीं, दोनों आरोपियों पर पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है. छापेमारी की जा रही है. तीन दिन पहले इस घटना का वीडियो वायरल हुआ, जिसके बाद परिजनों और स्थानीय लोगों को मामले का पता चला. जबकि पिछले कई महीनों से आरोपी शिक्षक छात्राओं को हवस का शिकार बना रहे थे. साथ ही उनका अश्लील वीडियो भी बना रहे थे.


एसपी शुभम आर्या और प्रभारी डीएसपी ने क्या बताया?

दरअसल, ग्रामीण इस घटना की जानकारी मिलते ही आक्रोशित हो उठे और स्कूल पहुंचकर दोनों शिक्षकों को घेर लिया और उनकी पिटाई कर दी. कृष्ण ब्रह्म थाने की पुलिस ने परिजनों के आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है. बक्सर के एसपी शुभम आर्या और प्रभारी डीएसपी समीर कुमार सिंह के अनुसार, प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है.

फिलहाल, वायरल वीडियो और परिजनों के बयानों को आधार बनाकर पॉक्सो एक्ट समेत गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है. कड़ी कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment