🇮🇳
Chhattisgarh News/रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सुबह 11:45 बजे मंत्रालय पहुंचेंगे. इसके बाद दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक वे नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की समीक्षा बैठक लेंगे.

वहीं, शाम 5:25 बजे मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे और 5:50 बजे लोकभवन के लिए रवाना होंगे. शाम 6 बजे से 7:30 बजे तक छत्तीसगढ़ मंडपम, लोकभवन में आयोजित सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शामिल होंगे.

















