ट्रेन से कटकर युवक की मौत से इलाके में फैली सनसनी..रेलवे ट्रैक पर क्षत-विक्षत अवस्था में मिला शव..जांच में जुटी पुलिस..पढ़ें पूरी ख़बर

🇮🇳

Chhattisgarh News/डोंगरगढ़। डोंगरगढ़ ओवरब्रिज के नीचे रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। इस दौरान मौके पर हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही RPF और डोंगरगढ़ पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुट गई है।


मौके पर पहुंची RPF और पुलिस

पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान डोंगरगढ़ के इंदिरा नगर निवासी राजू निर्मलकर रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही RPF और डोंगरगढ़ पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मामले से जुड़े तथ्यों की जांच शुरू कर दी है। शव को ट्रैक से हटाकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।


मौत की वजह स्पष्ट नहीं

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि राजू निर्मलकर ने यह कदम क्यों उठाया। मामले की जांच रेलवे पुलिस द्वारा की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही घटना के कारणों का पता चल सकेगा।

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment