गणेश उत्सव आस्था और उत्साह का है पर्व, गणेशोत्सव समितियों को अनावश्यक रूप से न करें परेशान- डिप्टी सीएम अरुण साव

🇮🇳

Chhattisgarh News/रायपुर। राजधानी में गणेशोत्सव को लेकर जोर शोर से तैयारियां जारी है। छोटों-बड़ों से लेकर सैकड़ों समितियां गणेशोत्सव का आयोजन करती है, लेकिन पुलिस कमिश्नरेट लागू होने के बाद नए नियम और निर्देश जारी किए गए हैं। इससे समितियों के बीच में कठिनाइयां आ गई है। समितियों की कठिनाइयों को देखते हुए उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं।

अनावश्यक रूप से न करें परेशान- साव

वहीं, साव ने अधिकारियों से कहा है कि गणेश उत्सव समितियों को होने वाली परेशानियों का तत्काल समाधान किया जाए। किसी भी गणेश समिति को अनावश्यक रूप से परेशान न किया जाए। गणेश समितियों से चर्चा कर आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कराएं। साथ ही अनावश्यक प्रक्रिया और परेशानी से समितियों को बचाया जाए।

प्रशासन की ओर से मिले हरसंभव सहयोग

दरअसल साव ने कहा कि गणेश उत्सव आस्था और उत्साह का पर्व है। प्रदेशभर में गणेश समितियां श्रद्धा और उत्साह के साथ आयोजन करती हैं। आयोजन में समितियों को प्रशासन की ओर से हरसंभव सहयोग मिलना चाहिए।


फिलहाल, उप मुख्यमंत्री ने प्रदेश की सभी गणेश समितियों से भी आग्रह किया है कि उन्हें किसी प्रकार से परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। पूरे प्रदेश में उत्साह और भक्तिभाव के साथ गणेश उत्सव का आयोजन हो, इसके लिए प्रशासन आवश्यक सहयोग सुनिश्चित करेगा।

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment