छत्तीसगढ़ में DJ से बंधी पिकअप और ट्रक में जबरदस्त भिड़ंत, 5 युवकों की दर्दनाक मौत, 5 की हालत गंभीर, इलाज जारी..पढ़ें पूरी ख़बर

🇮🇳

Chhattisgarh Accident News/बालोद. छत्तीसगढ़ के बालोद में शुक्रवार को नेशनल हाइवे-30 पर भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई. मरकाटोला घाट के पास डीजे से बंधी पिकअप और ट्रक में भिड़ंत हो गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक सड़क पर ही पलट गई, जबकि पिकअप बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है. इसी मार्ग पर पिछले महीने मुंबई की बाइक राइडर रिद्धि ठक्कर (24 साल) ने सड़क दुर्घटना में अपनी जान गंवाई थी.

जानकारी के मुताबिक, गुरुवार को नेशनल हाइवे के मरकाटोला घाटी पर डीजे से बंधी पिकअप खड़ी हुई थी, इस दौरान तेज रफ्तार में आ रही ट्रक ने टक्कर हो गई है. पिकअप में करीब 10 युवक सवार थे. तेज रफ्तार वाहनों की टक्कर में पिकअप सवार युवक और ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गए.


5 युवकों की मौत, पांच की हालत गंभीर

वहीं भीषण हादसे में 2 युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि 3 की इलाज के दौरान मौत हो गई. वहीं अन्य 5 युवकों का इलाज जारी है, उनकी हालत गंभीर बताई जा रहा है. डॉक्टरों की निगरानी में घायलों का इलाज जारी है.

दरअसल सड़क पर वाहनें क्षतिग्रस्त होने से आवागमन बाधित रहा. सूचना पर पुरुर पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची. हादसे के कारणों की जांच की जा रही है.


फिलहाल, एडिशनल एसपी चन्द्रकान्त गवर्ना ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि सूचना पर पुलिस टीम को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया. इस हादसे में 5 युवकों की मौत हुई है. 5 युवक घायल है, जिनका इलाज अस्पताल में जारी है. हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है. मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है.


इसी मार्ग में मुंबई की बाइक राइडर ने गंवाई थी जान

बता दें कि नेशनल हाइवे-30 पर मरकाटोला घाटी लगातार हादसे का स्पॉट बना हुआ है. पिछले महीने अगस्त में इसी मार्ग पर मुंबई की बाइक राइडर रिद्धि ठक्कर की सड़क हादसे में मौत हो गई थी. उनका बाइक ग्रुप बस्तर जाने के लिए निकला था. एक बार फिर भीषण दुर्घटना ने सड़क सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं.

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment