CG Breaking: आज से IGKV में तीन दिवसीय यूथ कॉन्क्लेव होगी आयोजित, CM  साय होंगे शामिल..पढ़ें पूरी ख़बर

🇮🇳

Chhattisgarh News/रायपुर. इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) में आज सुबह 11 बजे से तीन दिवसीय यूथ इनोवेशन एवं एंटरप्रेन्योरशिप कॉन्क्लेव आयोजित होगा.

वहीं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कार्यक्रम में शामिल होंगे और युवा विद्यार्थियों एवं स्टार्टअप उद्यमियों से संवाद करेंगे. कॉन्क्लेव का उद्देश्य युवाओं के नवाचार और उद्यमिता को बढ़ावा देना है.

बता दें कि इस दौरान मुख्यमंत्री साय नवनिर्मित सुभाष चंद्र बोस बायोटेक्नोलॉजी इन्क्यूबेशन सेंटर का अवलोकन भी करेंगे.

फिलहाल कार्यक्रम के जरिए युवाओं को ‘विचार से नवाचार और नवाचार से उद्यमिता’ की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा.

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment