छग CM साय ने नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी से की मुलाकात, नवदायित्व मिलने की दी बधाई एवं शुभकामनाएं, छत्तीसगढ़ के विकास और संगठन पर हुई चर्चा..पढ़ें पूरी ख़बर

🇮🇳

Chhattisgarh News/रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज नवनियुक्त छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी से मुलाकात की। सीएम साय ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, आज नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी से उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट कर उन्हें छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी का नवदायित्व मिलने की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

वहीं इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के विकास, डबल इंजन सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और संगठनात्मक विषयों पर चर्चा हुई। विशेष रूप से बस्तर में विकास की नई संभावनाओं और बदलते स्वरूप को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श हुआ।

दरअसल सीएम साय ने कहा, स्मृति ईरानी का व्यापक राष्ट्रीय अनुभव, संगठन के प्रति समर्पण और राष्ट्रसेवा की भावना निश्चित रूप से छत्तीसगढ़ में संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा जनसेवा के हमारे संकल्प को नई मजबूती प्रदान करेगा।

फिलहाल, आज नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीमती स्मृति ईरानी जी से उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट कर उन्हें छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी का नवदायित्व मिलने की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।


इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के विकास, डबल इंजन सरकार की… pic.twitter.com/fn6eLUTUDZ

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment