🇮🇳
Besan Laddu Recipe: त्योहार या किसी खास मौके के लिए घर पर बनाएं स्वादिष्ट बेसन के लड्डू. आसान रेसिपी से पाएं बाजार जैसा स्वाद और खुशबू.
Besan Laddu Recipe: बेसन के लड्डू का नाम सुनते ही घी और इलायची की खुशबू याद आने लगती है. त्योहार हो, घर में कोई खास मौका हो या फिर कुछ मीठा खाने का मन करे, बेसन के लड्डू आसानी से बनाए जा सकते हैं.
बाजार के लड्डू की जगह अगर आप घर पर ताजा बेसन के लड्डू बनाना चाहते हैं, तो इसकी रेसिपी काफी आसान है. बस बेसन को सही तरीके से भूनना और उसमें घी की मात्रा का ध्यान रखना जरूरी है. आइए जानते हैं घर पर बेसन के लड्डू बनाने का आसान तरीका.

बेसन के लड्डू बनाने के लिए सामग्री
2 कप बेसन
¾ कप पिसी हुई चीनी
½ कप देसी घी
½ छोटा चम्मच इलायची पाउडर
2 बड़े चम्मच कटे हुए काजू-बादाम
सजाने के लिए थोड़े कटे हुए मेवे या पिस्ता
Recipe: ऐसे बनाएं स्वादिष्ट बेसन के लड्डू
1
एक भारी तले वाली कड़ाही लें और उसमें घी डालकर हल्का गर्म करें. अब इसमें बेसन डालें और धीमी आंच पर लगातार चलाते हुए भूनना शुरू करें.
2
बेसन को जल्दी भूनने के चक्कर में तेज आंच न रखें, वरना यह नीचे से जल सकता है और लड्डू का स्वाद भी खराब हो सकता है.
3
बेसन को तब तक भूनें जब तक उसका रंग हल्का सुनहरा न हो जाए और उसमें से अच्छी खुशबू न आने लगे. बेसन को भूनने में थोड़ा समय लग सकता है, इसलिए इस दौरान धैर्य रखें. जब बेसन अच्छी तरह भुन जाए, तो गैस बंद कर दें और इसे कुछ देर ठंडा होने दें.
4
जब भुना हुआ बेसन हल्का ठंडा हो जाए, तब इसमें पिसी हुई चीनी, इलायची पाउडर और कटे हुए काजू-बादाम डालें. ध्यान रखें कि बेसन बहुत ज्यादा गर्म न हो, क्योंकि ज्यादा गर्म मिश्रण में चीनी डालने से वह पिघल सकती है और लड्डू का मिश्रण ढीला हो सकता है.
5
सभी चीजों को हाथ या चम्मच की मदद से अच्छी तरह मिला लें. अगर मिश्रण बहुत सूखा लग रहा हो, तो थोड़ा सा पिघला हुआ घी डालकर इसे मिला सकते हैं.
ऐसे बनाएं गोल-गोल लड्डू
मिश्रण जब इतना ठंडा (Besan Laddu Recipe) हो जाए कि हाथ से आसानी से संभाला जा सके, तब हथेली में थोड़ा सा मिश्रण लें और दबाते हुए गोल आकार दें. इसी तरह सारे लड्डू तैयार कर लें. ऊपर से एक-एक काजू, बादाम या पिस्ता लगाकर इन्हें सजा सकते हैं.
लड्डू बनाने के बाद उन्हें कुछ समय के लिए कमरे के तापमान पर रख दें, ताकि वे अच्छी तरह सेट हो जाएं. इसके बाद इन्हें एयरटाइट डिब्बे में रखा जा सकता है. बढ़िया विकल्प हैं.


















