विधायक डोमनलाल के निधन के बाद राज्योत्सव कार्यक्रम स्थगित, मंत्री गजेंद्र यादव ने कही ये बात, पढ़ें पूरी ख़बर

🇮🇳

Chhattisgarh News/रायपुर। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में आयोजित होने वाला राज्योत्सव का शासकीय कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है। विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा के निधन के चलते यह निर्णय लिया गया है। इसकी जानकारी मंत्री गजेंद्र यादव ने दी है।

राज्य स्तरीय और जिला स्तरीय कार्यक्रम रहेगा यथावत
दरअसल मंत्री गजेंद्र यादव ने बताया कि विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा के निधन के कारण दुर्ग जिले में राज्योत्सव के तहत आयोजित होने वाले शासकीय कार्यक्रम को स्थगित करने का फैसला लिया गया है। हालांकि, राज्योत्सव का राज्य स्तरीय और अन्य जिला स्तरीय कार्यक्रम पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार यथावत रहेंगे।

विधायक डोमनलाल का 78 साल की उम्र में हुआ निधन
बता दें कि अहिवारा विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा का 78 साल की उम्र में शुक्रवार को निधन हो गया। जानकारी के मुताबिक, वे लंबे समय से फेफड़े की बीमारी से पीड़ित थे। उनका इलाज हैदराबाद के यशोदा अस्पताल में चल रहा था।

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment