🇮🇳
Chhattisgarh News/रायपुर. छत्तीसगढ़ आज अपना राज्य स्थापना दिवस मना रहा है. इस मौके पर नवा रायपुर के मेला ग्राउंड में तीन दिवसीय राज्योत्सव 2026 का आयोजन किया जा रहा है.
बता दें कि शाम 6 बजे केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया राज्योत्सव का शुभारंभ करेंगे. कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे. पहले दिन पार्श्व गायिका पलक मुच्छल अपनी प्रस्तुति देंगी.
CM साय विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल
वहीं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सुबह 11:30 बजे नवा रायपुर के सेंध लेक पहुंचेंगे. यहां वे सारंग हेलीकॉप्टर का एयर शो देखेंगे. इसके बाद शाम 5:15 बजे सत्य साईं संजीवनी अस्पताल पहुंचेंगे. यहां 45 हजार नि:शुल्क बाल हृदय शल्य चिकित्सा की उपलब्धि के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह में शामिल होंगे.
दरअसल इस दौरान जनजातीय विद्यार्थियों के लिए नर्सिंग कॉलेज भवन का भूमिपूजन भी करेंगे. मुख्यमंत्री शाम 6 बजे राज्योत्सव मैदान पहुंचेंगे और 6 से 7:30 बजे तक उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे.
फिलहाल इसके बाद रात 8 बजे अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम पहुंचकर छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के समापन और पुरस्कार वितरण समारोह में हिस्सा लेंगे.


















