CG News : छत्तीसगढ़ में इस बार 139.85 लाख मीट्रिक टन धान की हुई खरीदी- खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल

.

Chhattisgarh News/रायपुर। छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का समय समाप्त हो गया है। राज्य में 15 नवंबर से शुरू हुई धान खरीदी के तहत अब तक 139.85 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है। इस दौरान 25 लाख 11 हजार किसानों ने समर्थन मूल्य पर अपना धान बेचा।

वहीं, खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल ने बताया कि इस खरीदी सीजन में राज्य के किसानों ने करीब 31 लाख 31 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में धान की खेती की थी। हालांकि बीते वर्षों की तुलना में इस बार धान खरीदी कम हुई है। इसके पीछे प्रमुख कारण फसल की पैदावार में कमी, कई इलाकों में अकाल जैसी स्थिति और कोचियों व दूसरे राज्यों से आने वाले धान पर सख्त कार्रवाई को बताया गया।

दरअसल, मंत्री बघेल ने कहा कि बाहर से धान की आवक रोकने के लिए इस बार कई स्तरों पर निगरानी व्यवस्था की गई थी। इसमें एआई आधारित निगरानी, CCTV कैमरे, GPS सिस्टम और सड़कों पर लगे कैमरे शामिल रहे। सख्ती के चलते अन्य राज्यों से आने वाला धान इस बार नहीं बिक पाया।

फिलहाल, खाद्य मंत्री ने दावा किया कि सरकार ने किसानों के हित में काम करते हुए हर किसान का एक-एक दाना धान खरीदा है और यह सुनिश्चित किया गया कि किसी किसान को परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि अंतिम निर्णय के लिए मुख्यमंत्री से मुलाकात करेंगे, आगे का फैसला मुख्यमंत्री द्वारा लिया जाएगा।

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment