CG Big News : मचा हड़कंप.! स्कूली बच्चों की फाइलेरिया दवा खाने से  बिगड़ी तबीयत..अस्पताल में भर्ती..पढ़ें पूरी ख़बर

👇

Chhattisgarh News/अंबिकापुर। जिले से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां फाइलेरिया की टैबलेट खाने से छात्रों की तबीयत बिगड़ गई है। तबीयत बिगड़ने के बाद सभी बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं इस मामले के सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है।

फिलहाल, यह पूरा मामला लखनपुर विकासखंड के ग्राम कोसंगा का है। यहां मितानिन ने स्कूल के 39 बच्चों को फाइलेरिया की टैबलेट खिलाई थी। टैबलेट खाने के कुछ देर बाद चार बच्चों की तबीयत अचानक बिगड़ गई। तबीयत बिगड़ने के बाद सभी छात्रों को आनन–फानन में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

फ़िलहाल, अस्पताल में चारों छात्रों का इलाज जारी है। वहीं फाइलेरिया की टैबलेट खाने के बाद बच्चों की तबीयत बिगड़ने से सवास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। चारों बच्चों के आलावा जिन अन्य छात्रों को दवाई खिलाई गई थी उनकी भी जांच की जा रही है। बता दें कि, फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के तहत स्कूली बच्चों को फाइलेरिया की दवाई खिलाई जा रहे थी।

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment