CG Crime : नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म मामला.! फरार चल रहे दो आरोपियों ने किया आत्मसमर्पण..अब तक 7 भेजे गए जेल..पढ़ें पूरी ख़बर

👇

Chhattisgarh Crime News/दुर्ग। नाबालिग से सामुहिक दुष्कर्म के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे दो अरोपियों ने न्यायालय में समर्पण कर दिया है। न्यायालय ने दोनों आरोपियों दो दिन के पुलिस रिमांड पर दिया था। पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय के आदेश पर दोनों आरोपियों को जेल में भेज दिया गया है। मामले में अब तक सात आरोपियों की गिरफ्तार कर लिया गया है।

दरअसल, दुर्ग जिले के महिला थाने में नाबालिग ने सामुहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया है। मामले में भीमनारायण पांडे (65) निवासी मीनाक्षी नगर बोरसी और संजय पंडित (42) निवासी शांति नगर भिलाई फरार चल रहे थे। फरार आरोपियों ने 13 फरवरी को न्यायालय में आत्मसमर्पण किया। न्यायालय की अनुमति के बाद दोनों को गिरफ्तार कर पूछताछ के लिए दो दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया।


फिलहाल, पूछताछ के दौरान आरोपी भीमनारायण पांडे की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त कार जब्त की गई। वहीं संजय पंडित से पूछताछ के बाद दो मोबाइल और कार जब्त की गई। दोनों आरोपियों की निशानदेही पर रेस्ट हाउस दुर्ग, रेस्ट हाउस उतई सहित अन्य संबंधित स्थानों का गवाहों की उपस्थिति में निरीक्षण किया गया। इस पूरी कार्रवाई की वीडियोग्राफी कराई गई।

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment