👇
Chhattisgarh News/सूरजपुर। जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक फॉरेस्ट गार्ड को ग्रामीण युवकों ने नर्सरी परिसर में उसकी गर्लफ्रेंड के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया। इसके बाद युवकों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
दरअसल, यह घटना नर्सरी परिसर की बताई जा रही है। यहां फॉरेस्ट गार्ड अपनी गर्लफ्रेंड के साथ वहां मौजूद था, तभी कुछ ग्रामीण युवक मौके पर पहुंच गए और उसे पकड़ लिया। युवकों ने गर्लफ्रेंड के सामने ही गार्ड की डंडे और बेल्ट से पिटाई की। इस दौरान युवकों ने घटना का वीडियो भी बनाया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
फिलहाल, वीडियो में फॉरेस्ट गार्ड को वर्दी में दिखाई दे रहा है और कुछ युवक उसके साथ मारपीट करते नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं, मोबाइल में गाने बजाकर उससे जबरन डांस भी कराया गया।










