
इतिहास का दूसरा अंश ब्रिटेन के महान वैज्ञानिक स्टीफन हॉकिंग से जुड़ा हुआ है. 1942 में आज के ही दिन स्टीफन हॉकिंग का जन्म हुआ था. गंभीर शारीरिक विकार के बावजूद उन्होंने अंतरिक्ष के बहुत से रहस्यों के ऊपर से पर्दा उठाया. असाधारण प्रतिभा के धनी हॉकिंग को ब्लैक होल और बिग बैंग सिद्वांत को प्रतिपादित करने का श्रेय हासिल है. उनका जीवन कभी हार न मानने वाले हौसले और अदम्य इच्छाशक्ति की मिसाल रही है
इतिहास के तीसरे अंश में बात करेंगे पूर्व सोवियत संघ के सफल चंद्र अभियान की. 1973 में आज के ही दिन मानवरहित अंतरिक्ष यान लूना 21 चंद्रमा पर उतरा था. उसने सोवियत चंद्र रोवल लूनोखोद 2 को चंद्रमा पर तैनात किया. इसका उद्देश्य चांद की सतह की तस्वीरें लेना और उनकी निरीक्षण करना, चांद के चुंबकीय क्षेत्रों को जानना और उसपर पानी की खोज करना था


















