🏏
India vs New Zealand Live Score, T20 World Cup 2026 Final Match Updates: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मैच भारत और न्यूजीलैंड के बीच है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में यह मुकाबला खेला जा रहा है। न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 256 रनों का लक्ष्य दिया है। उसने 5 विकेट पर 255 रन ठोके, जो टी20 विश्व कप के खिताबी मुकाबले में सबसे बड़ा स्कोर है। उसके लिए संजू सैमसन, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने हाफ सेंचुरी लगाई।
टॉस हारने के बाद सूर्यकुमार यादव ने क्या कहा
सूर्यकुमार यादव ने टॉस हारने के बाद कहा- पहले बैटिंग करके खुशी हुई, क्योंकि हम काफी अच्छा कर रहे हैं। सेमीफाइनल या फाइनल में रन बनाना हमेशा अच्छा होता है। यह अब इतिहास है। नया वर्ल्ड कप है और हम इसके लिए उत्साहित हैं। यह पहले से ही पूरी तरह से तैयार लग रहा है और अब बस टॉस का समय है और उम्मीद है कि हम उन्हें अच्छा प्रदर्शन देंगे। हमारी टीम वही है।
मिचेल सेंटनर ने इसलिए चुनी पहले बल्लेबाजी
मिचेल सेंटनर ने टॉस जीतने के बाद कहा- हम पहले बॉलिंग करने जा रहे हैं। काफी अच्छा लग रहा है। हम देखेंगे कि यह कुछ करता है या नहीं और उन्हें एक ऐसे स्कोर पर रोकने की कोशिश करेंगे जिसे हासिल किया जा सके। लड़के अच्छे हैं। इसीलिए हम खेल रहे हैं। ऐसा हुआ भी। शानदार मौका सेमीफाइनल और लड़कों को इससे कॉन्फिडेंस मिलेगा। यह सबसे बड़ा स्टेज है और हर कोई तैयार है। मैककॉन्ची नहीं, डफी खेल रहा है।
इंडिया (प्लेइंग 11): अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह
न्यूज़ीलैंड (प्लेइंग 11): टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, रचिन रविंद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिशेल, जेम्स नीशम, मिशेल सेंटनर (कप्तान), मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन, जैकब डफी
IND vs NZ Live Score: भारत ने न्यूजीलैंड को दिया 256 रनों का लक्ष्य
भारतीय टीम ने 5 विकेट पर 255 रन बनाए। शिवम दुबे ने आखिरी ओवर में तीन चौके और दो छक्के मारे। इसकी वजह से टीम इंडिया 5 विकेट पर 255 रनों तक पहुंच गई। 16वें से 19वें ओवर के बीच भारतीय टीम ने सिर्फ 28 रन ही बनाए थे। शिवम दुबे ने 8 गेंद पर 3 चौके औऱ 2 छक्कों की मदद से 26 रन बनाए।
08:24 PM, Mar 08 2026
IND vs NZ Live Score: एक ही ओवर में संजू, ईशान और सूर्या आउट, स्कोर 204/4
संजू सैमसन, ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव के विकेट जेम्स नीशम के एक ही ओवर में गिर चुके हैं। सबसे पहले सैमसन 89 रन की पारी खेलकर आउट हो गए। वहीं इसी ओवर की पांचवीं गेंद पर ईशान किशन 25 गेंद पर 54 रन बनाकर आउट हो गए। वहीं इसके बाद सूर्यकुमार यादव ओवर की आखिरी गेंद पर बिना खाता खोले आउट हो गए।
08:18 PM, Mar 08 2026
Bharat Banam New Zealand Live: ईशान की फिफ्टी, टीम इंडिया 200 पार
ईशान किशन ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए अपनी फिफ्टी तक पहुंच गए हैं। ईशान ने सिर्फ 23 गेंद पर अपनी फिफ्टी पूरी की। वहीं टीम इंडिया का स्कोर भी 200 रन के पार पहुंच चुका है। 15 ओवर के बाद भारतीय टीम 203 पर 1 विकेट है।
08:02 PM, Mar 08 2026
Ind vs Nz T20 WC Final Live Score: संजू सैमसन ने ठोकी तीसरी फिफ्टी, स्कोर- 161/1
संजू सैमसन ने इस मैच में अपनी लगातार तीसरी फिफ्टी ठोक दी है। उन्होंने सिर्फ 33 गेंद पर अपना पचासा पूरा किया। इससे पहले संजू ने इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल और वेस्टइंडीज के खिलाफ सुपर 8 मैच में हाफ सेंचुरी बनाई।










