👇
लाइफस्टाइल डेस्क, दिल्ली। हर इंसान जब किसी को फोन करता है या फिर फोन उठाता है तो सबसे पहले ‘हेलो’ ही बोलता है लेकिन क्या आप यह जानते हैं कि ऐसा क्यों है? हम लोग ‘हेलो’ ही क्यों बोलते हैं? आइए आज हम आपको इसके बारे में बताते हैं।
आज के इस दौर में आपको शायद ही कोई ऐसा इंसान मिलेगा जो अपने पास फोन न रखता हो और फोन पर किसी से बात न करता हो। आज के समय में फोन के बिना तो लोगों का जीवन ही रुक जाएगा क्योंकि लोगों के कई सारे काम फोन से ही होते हैं। आप भी दिन में कई बार फोन का यूज करते होंगे। कभी आपको कॉल आता होगा तो कभी आप किसी को कॉल करते होंगे। अच्छा यह बताइए कि फोन उठाते ही आप सबसे पहले कौन सा शब्द बोलते हैं? बिल्कुल सही कहा, फोन उठाते ही कोई भी सबसे पहले ‘हेलो’ ही बोलता है लेकिन क्या आप यह जानते हैं कि यही शब्द क्यों बोला जाता है? चलिए कोई बात नहीं, आज हम आपको इसके बारे में बताते हैं।
फोन पर हेलो ही क्यों बोलते हैं हम?
अब अगर आपको यह जानना है कि फोन पर हम लोग हेलो ही क्यों बोलते हैं तो इसके लिए आपको टेलीफोन के शुरुआती दिनों में चलना पड़ेगा। उस समय कुछ भी तय नहीं था कि फोन पर कैसे जवाब दिया जाए, मतलब फोन उठाने पर क्या कहा जाए। तब के समय में ‘Ahoy’, ‘क्या तुम हो’ और शायद ‘क्या तुम मुझे सुन सकते हो’ का यूज होता था। कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक तब टेलीफोन के इन्वेंटर अलेक्जेंडर ग्राहम बेल Ahoy के पक्ष में थे मगर इसके पॉपुलर न होने का एकमात्र कारण थॉमस एडिसन हैं। उन्हीं को Hello को एक पसंदीदा ग्रीटिंग बनाने का क्रेडिट भी दिया जाता है। दरअसल उनका मानना था कि टेलीफोन को बजने की जरूरत नहीं होती, वे हमेशा ऑन रहते हैं और दूसरी तरफ वाले व्यक्ति का ध्यान खींचने के लिए कॉल करने वाले को बस Hello कहना होता है।
हेलो का क्या मतलब है?
आइए आपको लगे हाथों यह भी बता दें हैं कि हेलो का क्या मतलब होता है। इस शब्द की शुरुआत दो तरह से हो सकती है। ऑक्सफ़ोर्ड इंग्लिश डिक्शनरी के मतुाबिक Hello ‘होलो’ का एक रूप है, जो पुराने हाई जर्मन शब्द से आया है और इसका मतलब किसी को लाना, खासकर किसी फेरीवाले को बुलाने के लिए होता है।।
वहीं अमेरिकी-ब्रिटिश पत्रकार और लेखक बिल ब्रायसन के अनुसार Hello शब्द पुराने अंग्रेज़ी शब्द ‘hale be thou’ का छोटा रूप है, जिसका मतलब है अच्छी सेहत की दुआ होता है। वैसे भी, यह शब्द टेलीफोन के आविष्कार से पहले का है।
Disclaimer:
इस आर्टिकल में दी गई सारी जानकारियां अलग-अलग रिपोर्ट्स पर आधारित हैं और janjantaksandesh.com इनकी पुष्टि नहीं करता है।










