CG Accident : दर्दनाक सड़क हादसा..शादी की तैयारियां के बीच शोक का माहौल..मां और बेटी की सड़क हादसे में मौत..बोलेरो ने मारी जबरदस्त टक्कर

👇

Chhattisgarh Accident News/कांकेर। जिले के नरहरपुर मार्ग पर गुरुवार शाम हुए एक भीषण सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियों को पल भर में मातम में बदल दिया। जिस घर में कुछ ही दिनों बाद शादी की तैयारियां चल रही थीं, वहां अब शोक का माहौल है। इस दर्दनाक हादसे में मां और बेटी की मौत हो गई, जबकि परिवार का एक सदस्य गंभीर रूप से घायल है।

वहीं, यह हादसा जुनवानी चौक के आगे चनार मोड़ के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार बोलेरो ने एक बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

जानकारी के अनुसार ग्राम बनसागर निवासी विकास शोरी अपनी भाभी शिवकुमारी शोरी और भतीजी प्रीति शोरी के साथ बाइक (CG 19 BC 2708) से कांकेर जा रहे थे। शाम करीब 7 बजे कांकेर की ओर से आ रही बोलेरो (CG 19 BF 2816) ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए बाइक को टक्कर मार दी।

दरअसल, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों की मदद से उन्हें तत्काल कोमलदेव अस्पताल, कांकेर पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने शिवकुमारी शोरी को मृत घोषित कर दिया।

वहीं गंभीर रूप से घायल प्रीति शोरी को बेहतर उपचार के लिए रायपुर रेफर किया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया। घटना में विकास शोरी को सिर, दोनों पैर और शरीर में गंभीर चोटें आई हैं, जिनका इलाज जारी है।

फिलहाल, बताया जा रहा है कि परिवार पहले ही कई दुखों से गुजर चुका था। बचपन में पिता का साया उठ गया था और कुछ वर्ष पूर्व भाई की भी असमय मृत्यु हो चुकी थी। अब इस हादसे ने मां और बेटी को भी छीन लिया, जिससे परिवार पूरी तरह टूट गया है।

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment