Eid Recipe : ईद की दावत पर आ रहे हैं वेजिटेरियन मेहमान, नोट कर लें ये 5 रेसिपी, शानदार होगी दावत

👇

Eid Vegetarian Recipes: ईद-उल-फितर इस साल 21 मार्च को मनाया जाएगा. ये त्यौहार इस्लाम धर्म के सबसे बड़े पर्व में से एक है. एक महीने के रमजान के बाद ईद मनाई जाती है. इस महीने में 29 या 30 दिन तक रोजे रखे जाते हैं. आखिरी रोजे के बाद चांद देखा जाता है. जैसे ही चांद नजर आता है, अगले दिन ईद मनाई जाती है. ईद के दिन घर में तरह-तरह के पकवान बनते हैं. घर आने वाले मेहमानों के लिए लजीज व्यंजन बनाएं जाते हैं. यूं तो ईद पर सेवई, बिरयानी और चिकन करी वगैरह बनती है लेकिन अगर आपके मेहमान वेजिटेरियन हैं तो आप ईद पर खास वेज रेसिपीज ट्राई कर सकते हैं.



ईद पर मेहमानों के लिए बनाएं ये वेज रेसिपीज

छोले भटूरे

ईद के मौके पर आप मेहमानों को छोले-भटूरे परोसे तो उनका भी दिन बन जाएगा. छोले बनाने के लिए एक रात पहले सफेद चने को भिगो लें. चने को प्याज, लहसुन, अदरक और टमाटर की ग्रेवी के साथ पकाएं. मसाले ऐड करें. इसके साथ मैदे के गर्मागर्म भटूरे तैयार कर सर्व करें.

वेज बिरयानी

जो मेहमान चिकन या मटन बिरयानी न खाते हो उनके लिए वेज बिरयानी बनाएं. इसके लिए आप पनीर, आलू, बींस, शिमला मिर्च जैसी सब्जियों का इस्तेमाल कर सकते हैं. बिरयानी को दम पर पकाएं और गर्मागर्म सर्व करें.

आलू भाजी

कड़ाही में तेल गरम करें. इसमें हींग और जीरा डालें. सभी सूखे मसालों को एक कटोरी में मिला लें. जब जीरा चटकने लगे, तो बाकी मसाले डालें और उन्हें 2 मिनट तक पकाएं. उबले हुए आलू के टुकड़े डालें और उन्हें अच्छी तरह से मसालों में लपेटने के लिए चलाएं. कुछ मिनट तक पकाएं. धनिए से गार्निश करें. इसे पराठे के साथ सर्व करें.


दही वड़े

ईद के मौके पर आप दही वड़े सर्व करें, ये एक बेहतरीन साइड डिश है. इसके लिए उड़द की दाल को 4-5 घंटे भिगो लें. फिर इन्हें पीस कर इसमें बड़ी इलायची, काली मिर्च और जीरा कूट कर डालें. नमक डालें और अच्छे से फेंट लें. अब वड़े फ्राई कर लें. दही और खट्टी-मीठी चटनी के साथ सर्व करें.

शीर खुरमा

खजूर को रात भर गर्म पानी में भिगो दें. बीज निकाल दें और खजूर को छोटे टुकड़ों में काट लें. खजूर को 1 कप दूध में तब तक उबालें जब तक दूध पूरी तरह से कम न हो जाए. खजूर सारा दूध सोख लेंगे और बहुत नरम हो जाएंगे. बाकी दूध को मोटे तले वाले पैन में उबालें. एक छोटे कटोरे में दो बड़े चम्मच दूध निकालें और उसमें केसर डालें. दूध को लगभग 40 मिनट तक धीमी आंच पर रखें जब तक कि यह काफी गाढ़ा न हो जाए. कंडेंस्ड मिल्क डालें. एक अलग पैन में घी, इलायची और सेंवई डालें. सेंवई के हल्के भूरे होने तक बस एक मिनट तक भूनें. भुनी हुई सेंवई को उबलते दूध में डालें और 10 मिनट तक पकाएं. चीनी डालें. केसर वाला दूध और लगभग ¼ कप ड्राई फ्रूट्स और आधे खजूर डालें. 2-3 मिनट तक पकाएं. आंच से उतार लें. बचे हुए ड्राई फ्रूट्स और खजूर से गार्निश करें. अब सर्व करें.


Disclaimer:
सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. janjantaksandesh.com इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment