👇
GK Quiz: प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वालों के लिए जरूरी है कि वो देश-दुनिया समेत अन्य टॉपिक का सामान्य ज्ञान रखें. यूपीएससी से लेकर एसएससी तक जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए जीके का अच्छा होना जरूरी है. आइए जीके के 10 सवाल-जवाब जानते हैं.
General Knowledge Questions and Answers: प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वालों के लिए एक मुख्य सब्जेक्ट जनरल नॉलेज का है. इसकी अच्छी पकड़ होने पर परीक्षा में अच्छे नंबर आ सकते हैं. हालांकि, विषय इतना आसान नहीं है और मुश्किल भी नहीं है. बस तमाम तरह का सामान्य ज्ञान आपकी नॉलेज बढ़ा सकता है और जीके को मजबूत कर सकता है. देश-दुनिया से लेकर अन्य विषयों पर नॉलेज होना सामान्य ज्ञान को मजबूत करता है. आज हम आपके लिए जीके के कुछ सवाल और उसके जवाब लेकर आए हैं जो आपकी नॉलेज को बढ़ाने में मदद कर सकते हैं. आइए सामान्य ज्ञान (GK Quiz) के 10 प्रश्न और उत्तर जानते हैं.
सवाल 1:- सबसे पहले चांद पर किस व्यक्ति ने कदम रखा था?
जवाब: नील आर्मस्ट्रांग वो व्यक्ति है जिसे सबसे पहले चांद पर कदम रखा था.
सवाल 2:- वो कौन है जिसने टेलीफोन का आविष्कार किया था?
जवाब: अलेक्जेंडर ग्राहम बेल ने टेलीफोन का आविष्कार किया था.
सवाल 3:- वो कौन सा देश जहां सबसे ज्यादा लोग रहते हैं?
जवाब: चीन में सबसे ज्यादा आबादी है.
सवाल 4:- किसने मोना लिसा की पेंटिंग बनाई थी?
जवाब: लियोनार्डो दा विंची ने मोनालिसा की पेंटिंग बनाई थी.
सवाल 5:- धरती पर किस प्राकृतिक पदार्थ को सबसे कठोर कहा जाता है?
जवाब: धरती पर हीरा वो प्राकृतिक पदार्थ है जिसे सबसे कठोर कहा जाता है.
सवाल 6:- वो कौन सा स्वतंत्रता सेनानी है जिसे भारत का लौह पुरुष कहा जाता है?
जवाब: सरदार वल्लभभाई पटेल को भारत का लौह पुरुष कहा जाता है.
सवाल 7:- भारत का कौन सा शहर है जिसे पिंक सिटी के नाम से जाना जाता है?
जवाब: जयपुर को पिंक सिटी या गुलाबी शहर के नाम से जाना जाता है.
सवाल 8:- दिल की धड़कन सुनने के लिए डॉक्टर किस चीज का इस्तेमाल करता है?
जवाब: दिल की धड़कन सुनने के लिए डॉक्टर द्वारा स्टेथोस्कोप का इस्तेमाल किया जाता है.
सवाल 9:- किस देश ने नोबेल पुरस्कार की शुरुआत की थी?
जवाब: स्वीडन ने नोबेल पुरस्कार को शुरू किया था.
सवाल 10:- वो कौन सा देश जहां सबसे पहले खेला जाता था शतरंज?
जवाब: शतरंज की शुरुआत भारत में हुई थी.
कैसे बढ़ा सकते है सामान्य ज्ञान?
अपनी जीके मजबूत करने के लिए रोजाना अखबार पढ़ें. इसके अलावा विभिन्न सब्जेक्ट्स के बारे में खास जानकारी रखें. अलग-अलग जीके सवाल-जवाब जानने के अलावा जीके की किताबें पढ़ें. इतिहास, भूगोल समेत अन्य सब्जेक्ट से जुड़ जीके सवाल और उसके उत्तर जा सकते हैं.


















