
👇
बगीचा/जशपुरनगर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के बगीचा में भगवान महावीर स्वामी की जयंती के पावन अवसर पर बगीचा नगर में जैन समुदाय द्वारा भव्य रैली एवं शोभायात्रा निकाली गई।

बता दें कि, इस दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला रैली नगर के प्रमुख मार्गों से होकर निकली, जिसमें बड़ी संख्या में महिला, पुरुष एवं बच्चे पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुए। आकर्षक झांकियों से सजी रथ यात्रा लोगों के आकर्षण का केंद्र रही।

वहीं, भगवान महावीर की प्रतिमा को सुंदर रथ में विराजमान कर नगर भ्रमण कराया गया। शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान महावीर के उपदेशों -अहिंसा, सत्य और अपरिग्रह -का संदेश दिया। जगह -जगह श्रद्धालुओं द्वारा रैली का स्वागत किया गया और पुष्पवर्षा की गई।

फिलहाल, भगवान महावीर स्वामी की जयंती के पावन अवसर पर बगीचा अस्पताल में जैन समाज द्वारा मरीजों को फल वितरण एवं आने जाने वाले राहगीरों को बस स्टैंड में जूस वितरण किया गया।

वहीं, इस अवसर पर समाज के वरिष्ठजनों ने बताया कि भगवान महावीर का जीवन हमें शांति, सहिष्णुता और करुणा का मार्ग दिखाया है।



















