👇
Chhattisgarh News/सूरजपुर. छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में घने जंगलों के बीच बसा कुदरगढ़ देवी धाम में शुक्रवार को अचानक भीषण आग लग गई. घटना से परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं और पुजारियों में हड़कंप मच गया. मंदिर प्रांगण के बाहर जलती अगरबत्तियों से आग लगने की वजह बताई जा रही है. हैरानी की बात यह है कि मंदिर में आग बुझाने के लिए अग्निशमन यंत्र मौजूद नहीं है.
दरअसल, नारियल फोड़ने वाले स्थान के पास ही श्रद्धालुओं द्वारा अगरबत्ती जलाई जाती है. रोज की तरह श्रद्धालु मंदिर में मां भगवती पार्वती के दर्शन के लिए पहुंचे थे. इस दौरान जलती हुई अगरबत्तियों के कारण आग लग गई. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया. ज्योति कलश भवन में भी आग फैल गई.
जानें मंदिर से जुड़ी मान्यता
फिलहाल, मंदिर से जुड़ी मान्यता है कि कुदरगढ़ क्षेत्र मां भगवती पार्वती की तपस्थली रही है. जहां माता भगवती ने शक्ति का रूप धारणक राक्षसों का संहार किया था. इसी जगह पर करीब 400 साल पहले राजा बालंद ने माता बागेश्वरी को स्थापित किया. चौहान वंश के राजा ने बालंद को युद्ध में पराजित कर दिया था. जिसके बाद उसी वंश ने माता के मंदिर की देख रेख की. तब से लेकर अबतक प्रतिवर्ष नवरात्र में सुबह की पहली चौहान वंश के वंशज ही आरती करते हैं.


















