पीसीसी अध्यक्ष नियुक्ति के बीच राहुल गांधी से मिले छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नेता अमितेश शुक्ल, इन विषयों पर हुई चर्चा

👇

Chhattisgarh News/रायपुर। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री अमितेश शुक्ल ने राहुल गांधी से मुलाकात की है. दिल्ली में कल देर शाम हुई इस मुलाकात ने छत्तीसगढ़ की राजनीतिक फिजा को गर्म कर दिया है.


बता दें कि, पूर्व मंत्री शुक्ल ने राहुल गाँधी ऐसे समय में मुलाकात की है, जब छत्तीसगढ़ कांग्रेस संगठन में उठापठक की सियासी हलचल खूब है। चर्चा ये भी है कि पीसीसी में जल्द ही कार्यकारी अध्यक्षों की नियुक्ति हो सकती है। इन सबके बीच अमितेश शुक्ल ने राहुल गांधी से मुलाकात कर कई तरह की सियासी चर्चाओं को बल दे दिया है. एक चर्चा अमितेश शुक्ल की उस इच्छा की भी, जिसमें वे कार्यकारी अध्यक्ष बनने की जाहिर कर चुके हैं.


फिलहाल, मीडिया को अमितेश शुक्ल ने बताया, कोई विशेष विषयों पर नहीं लेकिन राज्य के विभिन्न विषयों चर्चा हुई है. संगठन के मुद्दों पर भी बात हुई है. मेरे पास जो जानकारी थी उसे मैंने साझा किया है. वहीं उन्होंने यह भी कहा कि अगर हाईकमान की ओर से कोई जिम्मेदारी दी जाती है तो उसके वे तैयार हैं.

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment