दर्दनाक हादसा.! अवैध खदान में खुदाई के दौरान भरभराकर गिरी चट्टान..मलबे में दबकर दो मजदूरों की मौत..पढ़ें पूरी ख़बर

👇

Chhattisgarh News/सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में रविवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। लांची गांव स्थित अवैध खदान में खुदाई के दौरान अचानक चट्टान भरभराकर गिर गई। हादसे में मलबे के नीचे दबने से दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। यह मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।


दरअसल जानकारी के अनुसार, लांची गांव के पास संचालित अवैध खदान में मजदूर खुदाई का काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक खदान की चट्टान ढह गई और वहां काम कर रहे दो मजदूर मलबे के नीचे दब गए। हादसा इतना भयावह था कि दोनों मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई।



फिलहाल, घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। वहीं घटनास्थल पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी पहुंचे। पुलिस ने दोनों शवों को मलबे से बाहर निकलवाकर कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह भी पता लगाने में जुटी है कि खदान का संचालन किसके द्वारा किया जा रहा था।

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment