👇
Why scooty has no gears: स्कूटी में CVT तकनीक का इस्तेमाल होता है जो बेल्ट और पुली के जरिए खुद स्पीड एडजस्ट करती है, जिससे गियर बदलने की जरूरत नहीं पड़ती. यह सिस्टम इसे ट्रैफिक में चलाने में आसान और नए राइडर्स के लिए सबसे आरामदायक बनाता है.
भारत की सड़कों पर स्कूटी का राज
स्टूडेंट्स से लेकर बुजुर्गों तक, हर कोई आज स्कूटी की सवारी करना पसंद करता है. इसके हल्के डिजाइन और आसान हैंडलिंग की वजह से यह शहरों के रोजमर्रा के सफर के लिए सबसे बेहतरीन टू-व्हीलर मानी जाती है. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि मोटरसाइकिल की तरह इसमें पैर से गियर क्यों नहीं बदलने पड़ते? आइए जानते हैं इसकी वजह…
‘सीवीटी’ तकनीक है असली जादू
स्कूटी में गियर न होने की सबसे बड़ी वजह Continuously Variable Transmission (CVT) सिस्टम है. यह एक ऑटोमैटिक तकनीक है, जो आपकी स्पीड और एक्सीलरेटर के हिसाब से खुद-ब-खुद गियर रेश्यो को एडजस्ट कर लेती है.
बेल्ट और पुली का कमाल का तालमेल
स्कूटी का मैकेनिज्म बेल्ट और दो पुली पर आधारित होता है. जैसे ही आप रेस बढ़ाते हैं, ये पुली अपनी चौड़ाई बदलकर बेल्ट की स्थिति सेट करती हैं, जिससे बिना किसी झटके के स्कूटी की रफ्तार बढ़ती जाती है.
मोटरसाइकिल में गियर बॉक्स का काम
मोटरसाइकिल में मैनुअल ट्रांसमिशन (Constant Mesh Gearbox) का उपयोग होता है. यहां इंजन की ताकत को पहिये तक पहुंचाने के लिए अलग-अलग साइज के गियर व्हील्स (Gears) का सेट होता है. पहला गियर ज्यादा टॉर्क (ताकत) देता है ताकि बाइक खड़ी स्थिति से आगे बढ़ सके. वहीं, ऊपरी गियर (4th/5th/6th) ये कम ताकत लेकिन ज्यादा स्पीड देने के लिए होते हैं.
बाइक में क्लच और गियर का तालमेल
बाइक में गियर बदलते समय क्लच का रोल अहम होता है. क्लच दबाने पर इंजन और गियरबॉक्स का संपर्क टूट जाता है, जिससे आप आसानी से गियर बदल सकते हैं. गियरबॉक्स के अंदर एक शिफ्ट ड्रम होता है जो गियर लीवर दबाने पर गियर्स को उनकी जगह पर स्लाइड करता है.
छोटे इंजन और सिंपल डिजाइन
ज्यादातर स्कूटर्स में 100cc से 125cc का छोटा इंजन होता है, जिसे शहर की जरूरतों के हिसाब से बनाया जाता है. इस सादगी भरी इंजीनियरिंग की वजह से ही इसमें ऑटोमैटिक सिस्टम फिट करना ज्यादा आसान और किफायती होता है.
क्लच के झंझट से मिली पूरी आजादी
स्कूटी में सारा कंट्रोल सिर्फ हाथों में होता है, दायां हाथ स्पीड के लिए और दोनों हाथ ब्रेक के लिए. क्लच और गियर लीवर न होने की वजह से राइडिंग बेहद स्मूथ और थकान मुक्त हो जाती है.


















