भीषण सड़क हादसा.! तेज रफ्तार कार ने एक्टिवा सवार छात्र को मारी टक्कर..कई फीट हवा में उछला छात्र, देखें VIDEO

👇

Chhattisgarh Road Accident/बिलासपुर. न्यायधानी बिलासपुर के वेयरहाउस रोड स्थित संजीवनी अस्पताल के सामने रविवार को भीषण सड़क हादसा हुआ. हादसे में गंभीर रूप से घायल छात्र की इलाज के दौरान मौत हो गई. मृतक की पहचान मगंला अभिषेक विहार निवासी (17 साल) रूद्र प्रताप शर्मा के रूप में हुई है. इस हादसे का रौंगटे कर देने वाला सीसीटीवी वीडियो सामने आया है.

वहीं जानकारी के मुताबिक, घटना रविवार की सुबह पद्मश्री श्यामलाल चतुर्वेदी स्मार्ट रोड की है. तेज रफ्तार कार ने एक्टिवा सवार छात्र को टक्कर मार दी. टक्कर के बाद कार स्कूल बस से जा भिड़ी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. इलाज के दौरान सिस्म अस्पताल भर्ती कराया गया. जहां से बेहतर उपचार के लिए अपोलो अस्पताल रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.


घटना का सीसीटीवी वीडियो हुआ वायरल

दरअसल, वायरल वीडियो में एक काले रंग कार ने रॉन्ग साइड में आकर सामने से आ रही स्कूटी को टक्कर मारी। हादसा इतना भीषण था कि छात्रा कई फीट ऊपर उछलकर सड़क किनारे गिर गया. इसके बाद कार स्कूल बस से भीड़ गई. कार के परखच्चे उड़ गए. घटना से इलाके में हड़कंप मच गया.

फिलहाल, पुलिस ने सीजी 10 बीएच 7752  को जब्त कर लिया गया है. जांच में सामने आया कि घटना के दौरान कार को नाबालिग चला रहा था. मामला दर्ज कर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है.

यहां देखें वीडियो-

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment