Big News : रायपुर पहुँची चामुंडेश्वरी माता से निकली 20 हजार किमी की सनातन पदयात्रा..दैनिक उपयोग का सामान एक साइकिल में रखकर यह यात्रा..पढ़ें पूरी ख़बर

जन जन तक संदेश न्यूज़/गजाधर पैंकरा

रायपुर। मैसूर (कर्नाटक) के चामुंडेश्वरी माता मंदिर से 26 अक्टूबर 2025 को प्रारंभ हुई लगभग 20 हजार किलोमीटर लंबी सनातन धर्म पदयात्रा रायपुर पहुँच चुकी है। लोक कल्याण, सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार, गौ-रक्षा और सामाजिक चेतना के उद्देश्य से निकले ये पदयात्री प्रतिदिन करीब 50 से 55 किलोमीटर की कठिन पैदल यात्रा कर रहे हैं। अपने दैनिक उपयोग का सामान एक साइकिल में रखकर यह यात्रा निरंतर आगे बढ़ रही है।

वहीं, अब तक यह पदयात्रा देश के 7 राज्यों के 329 जिलों से होकर गुजर चुकी है। विशेष बात यह है कि सनातन संस्कृति के संदेश को लेकर इनकी यात्रा भारत तक सीमित नहीं रही, बल्कि श्रीलंका में भी पदयात्रा कर वहां भारतीय संस्कृति और धर्म के मूल्यों का प्रचार किया गया।


दरअसल, यात्रा का नेतृत्व कर रहे गुरुजी अंजनेयुलू यादव, निवासी श्रीशेलम (हैदराबाद) एवं उनके साथ बी. आर. गीता माताजी, बेंगलुरु ने बताया कि इस पदयात्रा का उद्देश्य समाज में सनातन धर्म के मूल सिद्धांतों, गौ-संरक्षण, सेवा, समरसता और लोक कल्याण के भाव को मजबूत करना है।

फिलहाल, छत्तीसगढ़ प्रवास के बाद यह पदयात्रा ओड़िशा, कोलकाता, बिहार, असम, उत्तरप्रदेश, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश होते हुए जम्मू-कश्मीर में जाकर संपन्न होगी। रायपुर में श्रद्धालुओं और सामाजिक संगठनों ने पदयात्रियों का स्वागत करते हुए उनके संकल्प और साहस की सराहना की।

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment