CG Accident Breaking : 3 अलग- अलग जगहों पर भीषण सड़क हादसों में 3 की मौत..नहीं थम रहा रफ्तार का कहर..पढ़ें पूरी ख़बर

👇

Chhattisgarh Accident News/छत्तीसगढ़ में रविवार को भीषण सड़क हादसे सामने आए, जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई. कहीं हाइवा और ट्रेलर, तो कहीं कंटेनर और ट्रेलर की टक्कर की बीच जोरदार टक्कर हुई. वहीं एक जगह धान से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराया. यह सड़क हादसे रायगढ़, पखांजूर और कवर्धा में हुए हैं.

हाइवा और ट्रेलर की टक्कर में दो की मौत

वहीं, पहली घटना रायगढ़ जिले से सामने आई, जहां कुरकुट नाला के पास हाइवा और ट्रेलर के बीच जोरदार भीड़ंत हो गई. घटना के बाद दोनों वाहनों में आग भड़क गई और देखते ही देखते वाहनें धूं-धूं कर जल उठी. हादसे में दोनों वाहनों के चालकों की मौके पर ही जलकर मौत हो गई. मामला घरघोड़ा थाना इलाके का है.


हालांकि जानकारी के मुताबिक़, कुरकुट नाला के पास रविवार को हाइवा और ट्रेलर के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई. हादसा इतना भीषण था कि दोनों वाहनों के आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. दोनों वाहनों के चालक केबिन में ही फंस गए और बाहर नहीं आ पाए. दोनों चालकों की मौत हो गई. सूचना के बाद दमकल टीम और पुलिस मौके पर पहुंची, जिसके बाद आग बुझाने का प्रयास शुरू किया गया. शवों को बाहर निकालने की कोशिश की जा रही है.

ट्रेलर और कंटेनर में भीषण टक्कर

बता दें, कवर्धा जिले में रायपुर-जबलपुर नेशनल हाइवे 30 पर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है. ट्रेलर और कंटेनर के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई. हादसे में ट्रेलर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. चालक केबिन में ही फंस गया, उसकी मौके पर ही मौत हो गई. पूरा मामलादशरंगपुर चौकी क्षेत्र के ग्राम अगरी का है.

वहीं जानकारी के मुताबिक, कंटेनर एमपी से रायपुर की ओर जा रहा था, जबकि ट्रेलर रायपुर की तरफ से  आ रहा था. आमने-सामने की टक्कर में ट्रेलर चालक को जान गंवानी पड़ी. स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. दुर्घटना की आगे की कार्रवाई जारी है.

पेड़ से टकराया अनियंत्रित ट्रक

दरअसल, संगम क्षेत्र से धान भरकर आ रहा एक ट्रक घोड़ागांव के पास अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराया. घटना रविवार सुबह की है. राहत की बात रही कि घटना में ट्रक चालक और बाल-बाल बच गए, उसे हल्की चोटें आई है. जानकारी के मुताबिक, ट्रक में भारी मात्रा में धान लदा हुआ था. अचानक संतुलन बिगड़ने के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और ट्रक सीधे पेड़ से टकरा गया.


फिलहाल, बिलासपुर-मस्तूरी मुख्यमार्ग स्थित ढेंका गांव में सड़क हादसे का दिल दहला देने वाला सीसीटीवी वीडियो सामने आया है. वीडियो में एक बेकाबू कार फिल्मी स्टाइल में घूमती हुई दिखाई दे रही है, जो सीधे घर के सामने खड़ी कार से जा भिड़ी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि खड़ी गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक वाहन एक नाबालिग चला रहा था और पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. गनीमत रही कि हादसे के वक्त सड़क किनारे कोई बच्चा या राहगीर मौजूद नहीं था, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया.

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment