👇
Chhattisgarh Accident News/जांजगीर। हसदेव पुल पर तेज रफ्तार दो बाइक आपस में टकरा गई। बाइक के टकराने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और सीधे नदी में जा गिरा, जिसके बाद युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में दूसरे बाइक पर सवार तीन युवकों को भी चोट आई है। घायल युवकों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
दरअसल, मामला जांजगीर जिले के नवागढ़ थाना क्षेत्र का है। भठली गांव और ताल देवरी के बीच हसदेव नदी पर बने पुल पर तेज रफ्तार से आ रही दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक चालक और पीछे बैठे युवक बाइक सहित नदी में जा गिरे।
फिलहाल, नदी में गिरने से सुमित दास की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक के पीछे बैठे सुमित के भाई प्रहलाद दास को चोट आई है। बहरहाल उसकी स्थिति ठीक बताई जा रही है। दूसरे बाइक सवार विकास यादव व अमर खन्ना को भी चोट लगी है। बहरहाल तीनों घायलों का नवागढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज चल रहा है। तीनों की स्थिति बेहतर बताई जा रही है।










