CG Assembly Budget Session : बजट सत्र का 12वां दिन आज..विधानसभा में धर्म स्वातंत्र्य संशोधन विधेयक होगा पेश..पढ़ें पूरी ख़बर

👇

CG Assembly Budget Session: रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का आज 12वां दिन है। सत्र के दौरान प्रश्नकाल में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय समेत कई मंत्री विधायकों के सवालों का जवाब देंगे। इसके साथ ही सदन में आज धर्म स्वातंत्र्य संशोधन विधेयक पेश होगा।


वहीं, प्रश्नकाल के दौरान मुख्यमंत्री साय के साथ ही मंत्री टंकराम वर्मा और मंत्री केदार कश्यप विधायकों के सवालों का जवाब देंगे। वित्त मंत्री ओपी चौधरी सदन की कार्यवाही के दौरान पत्रों को पटल पर रखेंगे। वहीं विधायक कुंवर सिंह निषाद और ललित चंद्राकर ध्यानाकर्षण लगाएंगे। इसके अलावा विधायक विक्रम मंडावी, लता उसेंडी और उद्देश्वरी पैकरा याचिकाओं की प्रस्तुति देंगे।


दरअसल, सदन की कार्यवाही के दौरान उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा धर्म स्वातंत्र्य (संशोधन) विधेयक प्रस्तुत करेंगे। वहीं मंत्री टंक राम वर्मा और वित्त मंत्री ओपी चौधरी शासकीय विधि विषयक कार्य सदन के पटल पर रखेंगे।

फिलहाल, सत्र के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के विभागों की अनुदान मांगों पर भी चर्चा होगी। साथ ही वित्त मंत्री ओपी चौधरी छत्तीसगढ़ विनियोग विधेयक का पुनःस्थापन करेंगे।

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment