CG Big News : LPG के दाम में बढ़ोतरी के बीच CM साय ने प्रदेशवासियों को दी राहत, कहा- राज्य में गैस का है पर्याप्त स्टॉक

👇

Chhattisgarh News/रायपुर। मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के तनाव का असर अब भारत में रसोई तक पहुंच गया है। वैश्विक तेल आपूर्ति प्रभावित होने से देश में घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 60 रुपए और कमर्शियल सिलेंडर में 114 रुपए की बढ़ोतरी हुई है। इस बीच छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को चिंता न करने की सलाह दी है।

वहीं, मुख्यमंत्री साय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट साझा करते हुए स्पष्ट किया कि रसोई गैस की उपलब्धता को लेकर आमजन को किसी भी प्रकार की चिंता करने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में एलपीजी, पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है और आपूर्ति पूरी तरह नियंत्रित है।

दरअसल, मुख्यमंत्री ने सभी जिलों के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे रसोई गैस की सुचारु आपूर्ति, नियमित स्टॉक मॉनिटरिंग और कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करें। उन्होंने जनता से अपील की कि वे अफवाहों से प्रभावित न हों और केवल आवश्यकता के अनुसार ही गैस बुक करें।

फिलहाल, मुख्यमंत्री साय ने कहा कि सरकार का प्राथमिक उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि प्रदेशवासियों को कोई असुविधा न हो और हर घर तक गैस की नियमित आपूर्ति बनी रहे। उनके इस स्पष्ट संदेश से छत्तीसगढ़वासियों को राहत मिली है।

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment