CG Big News : प्रशासन में मचा हड़कंप.! बलरामपुर में फिर मिली अवैध अफीम की खेती..इलाके की जांच शुरू..पढ़ें पूरी ख़बर

👇

Chhattisgarh News/बलरामपुर। जिले में लगातार दूसरे दिन अवैध अफीम की खेती मिलने से पुलिस और प्रशासन में हड़कंप मच गया है। ताजा मामला करोंधा थाना क्षेत्र के चंदाडांडी गांव का है, जहां खेत में अफीम की फसल लहलहाती हुई दिखाई देने की सूचना सामने आई है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई और पूरे इलाके की जांच शुरू कर दी है।


हालांकि, बताया जा रहा है कि खेत की सुरक्षा को देखते हुए पुलिस ने मौके पर डेरा डाल दिया है और पूरी रात निगरानी की व्यवस्था की गई है। पुलिस टीम खेत और आसपास के क्षेत्र पर नजर बनाए हुए है ताकि किसी भी तरह की छेड़छाड़ या साक्ष्य नष्ट होने की आशंका को रोका जा सके।

अफीम की लहलहाती खेती


वहीं, इससे एक दिन पहले ही कुसमी थाना क्षेत्र के त्रिपुरी गांव में करीब तीन एकड़ जमीन पर अवैध अफीम की खेती का मामला सामने आया था। लगातार दूसरे दिन इस तरह की घटना सामने आने के बाद पुलिस और प्रशासन अलर्ट मोड में आ गए हैं।

दरअसल, चंदाडांडी गांव झारखंड सीमा से लगा हुआ क्षेत्र है। ऐसे में सीमावर्ती इलाकों में पुलिस ने सर्चिंग अभियान और तेज कर दिया है। आसपास के गांवों में भी सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है, ताकि अवैध खेती से जुड़े नेटवर्क का पता लगाया जा सके।

फिलहाल, पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि अवैध अफीम की खेती के पीछे किन लोगों का हाथ है और इस नेटवर्क में कौन-कौन शामिल हैं। हालांकि मामले की आधिकारिक पुष्टि का अभी इंतजार किया जा रहा है। जांच के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment