👇
Chhattisgarh News/बलौदाबाजार। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज विकासखंड पलारी अंतर्गत ग्राम ओड़ान पहुंचे। उन्होंने यहां गोंड समाज के पूजा स्थल में बड़ादेव स्थापना कार्यक्रम में शामिल हुए और बड़ादेव का पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों की खुशहाली और समृद्धि का आशीर्वाद लिया।
वहीं, इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शहीद वीर नारायण सिंह एवं वीरांगना रानी दुर्गावती की प्रतिमा का अनावरण भी किया।
दरअसल, छत्तीसगढ़ के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शहीद वीर नारायण सिंह सोनाखान के जमींदार थे। वे एक सच्चे देशभक्त व गरीबों के मसीहा थे।उन्होंने 1857 के विद्रोह का नेतृत्व किया।
फिलहाल, अंग्रेजी शासन के द्वारा उन्हें 10 दिसंबर 1857 को रायपुर के जयस्तंभ चौक पर फाँसी दी गई थी।स्वाभिमान व आत्मगौरव का प्रतीक रानी दुर्गावती गोंडवाना साम्राज्य की महारानी थीं।उन्होंने मुगलों के खिलाफ अदम्य साहस का प्रदर्शन किया। 1564 ईस्वी में मुग़ल सेना के सामने झुकने के बजाय युद्धभूमि मे आत्मोत्सर्ग कर दिया।










