CG Breaking : CM साय सतगुरु कबीर संत समागम समारोह दामाखेड़ा में हुए शामिल..समारोह की राशि 50 से बढाकर 75 लाख करने की घोषणा की

.

Chhattisgarh News/बलौदाबाजार। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रविवार को कबीर धर्मनगर दामाखेड़ा में माघ पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित सद्गुरू कबीर संत समागम समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने पंथ श्री उदित मुनि नाम साहेब, पंथ श्री प्रकाश मुनि नाम साहब को चादर श्रीफल भेंट कर आशीर्वाद लिया और प्रदेश की खुशहाली की कामना की। उन्होंने संत समागम समारोह की की राशि 50 लाख से बढाकर 75 लाख करने की घोषणा की।

वहीं, समारोह में पंथश्री प्रकाश मुनि नाम साहब ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कबीरपंथी समाज की ओर से आत्मीय स्वागत किया। उन्होंने कहा कि इस वर्ष माघ मेला के प्रथम दिन बसंत पंचमी के अवसर पर कबीर पंथ के नये संवाहक 16 वें वंशाचार्य पंथीश्री उदित मुनि नाम साहेब का चादर तिलक संपन्न हुआ। उन्होंने बताया की इस वर्ष देश के विभिन्न प्रांतो के साथ ही विदेशो से भी कबीरपंथी संत समागम मेला में आये हैं। समारोह को शासन -प्रशासन का भरपूर सहयोग मिला है।

दरअसल, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय माघ पूर्णिमा की शुभकामनायें देते हुए कहा कि कबीर धर्म नगर दामाखेड़ा का संत समागम समारोह हर साल भव्य होते जा रहा है जो लोगों में बढ़ते आस्था का प्रतीक है।कबीरपंथ का छत्तीसगढ़ के जनजीवन में व्यापक प्रभाव है।इसलिए यहां के लोग शांतिप्रिय है और छत्तीसगढ़ विकसित प्रदेश बनने की ओर तेजी से अग्रसर है। उन्होंने बताया कि वे बचपन से ही कबीर पंथ से परिचित है और उनके गांव बगिया में भी 8-10 कबीर पंथी परिवार है। उन्होंने दामाखेड़ा का नाम कबीर धर्मनगर करने के सम्बन्ध में बताया कि राजपत्र में प्रकाशन हेतु अंतिम प्रक्रिया जारी है।

वहीं, मुख्यमंत्री ने कहा कि छतीसगढ़ के विकास की बाधा नक्सलवाद जल्द ही जड से समाप्त होने वाला है।31 मार्च 2026 तक प्रदेश से समूल नष्ट होग़ा।हमने जनता से किया वायदा को तेजी से पूरा किया है। डबल इंजन की सरकार का फायदा लोगों को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ को बहुत आगे ले जाना है और विकसित प्रदेश के रूप में खड़ा करना है।

फिलहाल, इस अवसर पर पंथश्री उदित मुनि नाम साहब,गुरूगोसांई भानुप्रताप साहब,विधायक भावना बोहरा, ईश्वर साहु, पूर्व सांसद अभिषेक सिंह, पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा, कलेक्टर दीपक सोनी, एसपी भावना गुप्ता सहित सदगुरू कबीर धर्मदास साहेब वंशावली प्रतिनिधि सभा के प्रतिनिधिगण, अधिकारी -कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में कबीरपंथी उपस्थित थे।

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment