CG Breaking : CM साय केरलम में BJP प्रत्याशियों की नामांकन रैली में होंगे शामिल..चैत्र नवरात्रि पर डोंगरगढ़ के लिए चलेंगी स्पेशल मेमू ट्रेनें

👇

CG Breaking News : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का दो दिवसीय केरलम दौरा आज कोची में जारी रहेगा।

वहीं, वे RDO चेंगन्नूर जाएंगे और सुबह 11 बजे BJP प्रत्याशी एम.वी. गोपाकुमार के नामांकन कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद सुबह 11:50 बजे आरनमुला में BJP प्रत्याशी कुम्मनम राजशेखरन के नामांकन में भाग लेंगे।

दरअसल, दिनभर का यह दौरा हेलीकॉप्टर और सड़क मार्ग से किया जाएगा, जिसके बाद सीएम होटल लौटेंगे और कुछ देर विश्राम के बाद शाम 4 बजे वे कोच्चि एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना होंगे, जहाँ छत्तीसगढ़ सदन में उनका रात्रि विश्राम होगा। कल सुबह 6 बजे वे दिल्ली से राजधानी रायपुर लौटेंगे।

डोंगरगढ़ के लिए चलेंगी स्पेशल मेमू ट्रेनें


बता दें कि, चैत्र नवरात्रि के अवसर पर डोंगरगढ़ स्थित माँ बम्लेश्वरी मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए रेलवे ने विशेष इंतजाम किए हैं। डोंगरगढ़ स्टेशन पर इस दौरान 10 लंबी दूरी की एक्सप्रेस ट्रेनों का अस्थायी ठहराव रहेगा, जिसमें बिलासपुर–भगत की कोठी, भगत की कोठी–बिलासपुर, बिलासपुर–बीकानेर, बीकानेर–बिलासपुर, बिलासपुर–चेन्नई, चेन्नई–बिलासपुर, बिलासपुर–पुणे, पुणे–बिलासपुर, रायपुर–सिकंदराबाद और सिकंदराबाद–रायपुर एक्सप्रेस ट्रेनें शामिल हैं। इसके अलावा, रायपुर-डोंगरगढ़ के बीच MEMU स्पेशल ट्रेन और कोरबा-इटवारी (नागपुर) के बीच विशेष MEMU ट्रेन (06883/06884) चलाई जाएगी, जो डोंगरगढ़ में सुबह और दोपहर के समय रुकेगी। कुछ MEMU ट्रेनों का रूट भी बढ़ाया गया है, और डोंगरगढ़-दुर्ग के बीच स्पेशल ट्रेन की सुविधा भी उपलब्ध होगी।

फिलहाल, श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए स्टेशन परिसर में 24 घंटे चिकित्सा सेवा, प्राथमिक उपचार केंद्र, एम्बुलेंस और डॉक्टरों की टीम तैनात रहेगी। साथ ही, मंदिर प्रशासन और रेलवे ने पैदल यात्रियों के लिए भंडारा, पेयजल और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित किए हैं, ताकि श्रद्धालु सुरक्षित और आरामदायक यात्रा कर सकें।

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment