CG Breaking : जशपुर और रायगढ़ दौरे पर रहेंगे CM साय..रायगढ़ सर्किट हाउस में होगी रात्रि विश्राम..छग से गुजरने वाली 9 पैसेंजर ट्रेनें आज रद्द

👇

Chhattisgarh News/रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज जशपुर और रायगढ़ जिले के दौरे पर रहेंगे. वे सुबह 10:45 बजे को रायपुर हेलीपेड से जशपुर के लिए रवाना होंगे. सीएम जशपुर के ग्राम सिरिमकेला में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे.

वहीं, इसके बाद वह दोपहर 2:45 बजे पर जशपुर के कुनकुरी पहुंचेंगे. मुख्यमंत्री शाम 4:20 बजे कुनकुरी से रायगढ़ जिले के लिए रवाना होंगे. वहीं वे शाम 5:20 बजे अष्टभुजी महालक्ष्मी मंदिर में दर्शन करेंगे. सर्किट हाउस रायगढ़ में ही सीएम रात्रि विश्राम करेंगे.

छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 9 पैसेंजर ट्रेनें आज रद्द

जानकारी के मुताबिक, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल में अधोसंरचना विकास कार्य करने के लिए समपार फाटक क्रमांक 481 (किमी 948/19-21) बोरतलाव–दरेकसा खंड पर बॉक्स पुशिंग कार्य के लिए आरएच-गर्डर (RH-Girder) लॉन्चिंग एवं डी-लॉन्चिंग का कार्य किया जाना प्रस्तावित है. इस कार्य के निष्पादन के लिए 13-14 फरवरी 2026 को अप एवं डाउन लाइन पर और 13-14 मार्च 2026 को डी-लॉन्चिंग के लिए ट्रैफिक कम पावर ब्लॉक कार्य के साथ तृतीय लाइन पर लॉन्चिंग, डी-लॉन्चिंग का कार्य किया जाएगा.

वहीं, जिससे रायपुर–डोंगरगढ़, डोंगरगढ़–गोंदिया, गोंदिया–रायपुर, दुर्ग–गोंदिया, नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी–गोंदिया और बालाघाट–नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी रूट की मेमू ट्रेनें 13, 14, 15 फरवरी और 13, 14, 15 मार्च 2026 की विभिन्न तिथियों में रद्द रहेंगी.

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment