👇
CG Breaking News/मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज कई जिलों के दौरे पर रहेंगे। वे सुबह 11:00 बजे रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास से रवाना होकर 11:10 बजे हेलीकॉप्टर से कवर्धा पहुंचेंगे। यहां से ग्राम जुनवानी और सेमरिया में कार्यक्रमों में शामिल होंगे, जहां दोपहर 1:35 बजे वीरांगना अवंति बाई लोधी के बलिदान दिवस कार्यक्रम में भाग लेंगे।
वहीं, इसके बाद वे दोपहर में बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के ग्राम ओड़ान पहुंचकर गौड़वाना आदर्श सामूहिक विवाह समारोह में शामिल होंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री शाम 4:30 बजे रायपुर लौटेंगे और बाद में शाम 6:05 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचेंगे।
प्रदेशभर में आज भी खुला रहेगा पंजीयन कार्यालय
बता दें कि, प्रदेशभर में आज पंजीयन कार्यालय खुले रहेंगे और छुट्टी के दिन भी रजिस्ट्री का काम जारी रहेगा। वित्तीय वर्ष का अंतिम सप्ताह होने के कारण यह निर्णय लिया गया है, ताकि लोगों को सुविधा मिल सके।
दरअसल, बताया गया है कि 28 मार्च, 29 मार्च और 31 मार्च को भी रजिस्ट्री दफ्तर खुले रहेंगे। इस दौरान रजिस्ट्री सहित अन्य सभी संबंधित सेवाएं आम दिनों की तरह उपलब्ध रहेंगी।










