CG Breaking : CM विष्णुदेव साय आज तातापानी महोत्सव में होंगे शामिल..कलश यात्रा और महादेव मंदिर में करेंगे पूजा अर्चना..पढ़ें पूरी ख़बर

जन जन तक संदेश न्यूज़/गजाधर पैंकरा

Chhattisgarh News/रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बुधवार को बलरामपुर रामानुजगंज जिले के दौरे पर रहेंगे. जहां वे आयोजित तातापानी महोत्सव में शामिल होंगे. मुख्यमंत्री साय कलश यात्रा और महादेव मंदिर में पूजा अर्चना करेंगे. शिव प्रतिमा का अवलोकन करेंगे.

वहीं, बच्चों के साथ पतंग भी उड़ाएंगे. इसके अलावा मुख्यमंत्री कन्या विवाह आशीर्वाद समारोह में भी शामिल होंगे. इस दौरान वह बलरामपुर-रामानुजगंज जिले को 667 करोड़ रुपए से अधिक की सौगात देंगे. सीएम 211 विकास कार्य का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे.



दरअसल, इसके अलावा सीएम साय मुख्यमंत्री कन्या विवाह के तहत 200 जोड़ों को आशीर्वाद देंगे. शासन की योजनाओं के लगे स्टालों का निरीक्षण करेंगे. मंचीय के कार्यक्रम के तहत जनसभा को संबोधित करेंगे. इसके अलावा स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा की पुख्ता इंतजाम किए गए हैं.

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment