CG Breaking : मंत्री टंकराम वर्मा ने किसानों को जमीन मुआवजा देने की घोषणा की..तुरंत कार्रवाई का भरोसा दिया

👇

Chhattisgarh News/रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र जारी है। आज सदन में अलग-अलग विषयों पर ध्यानाकर्षण किया गया। इस दौरान सदन में ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के दौरान जमीन मुआवजा का मुद्दा उठा। ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के दौरान नेता प्रतिपक्ष धरम लाल कौशिक ने जमीन मुआवजा से जुड़ा मुद्दा उठाया।जिसके बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए राज्य मंत्री टंक राम वर्मा ने तुरंत कार्रवाई का भरोसा दिया।

दरअसल, इस दौरान मंत्री ने घोषणा की कि इस पूरे प्रकरण की जांच के लिए एक संयुक्त टीम बनाई जाएगी। यह टीम राजस्व विभाग और एनएचआई (NHAI) के अधिकारियों की होगी, जो जमीन अधिग्रहण और मुआवजा वितरण से जुड़े मामलों की जांच करेगी।

फिलहाल, मंत्री टंक राम वर्मा ने साफ कहा कि जिस किसान को अब तक जमीन का मुआवजा नहीं मिला है, उसके मामले को प्राथमिकता से देखा जाएगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि ऐसे मामलों में जल्द से जल्द मुआवजा दिलाने की कोशिश की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार किसानों के हितों के साथ है और किसी के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment