CG Crime : काम के बहाने बुलाकर कमरे में महिला से सामूहिक दुष्कर्म..घर पहुंचते लौटी हुई महिला बेहोश..गैंगरेप करने वाले दरिंदे गिरफ्तार..पढ़ें पूरी समाचार

.

Chhattisgarh Crime News/बलरामपुर। वाड्रफनगर चौकी क्षेत्र में गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है. पुलिस ने मामले में अंबिकापुर से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस आरोपियों से घटना के संबंध में पूछताछ कर रही है. जानकारी के अनुसार, आरोपियों ने पीड़ित महिला को काम देने के बहाने वाड्रफनगर बुलाया था.

दरअसल, महिला के वाड्रफनगर पहुंचने के बाद आरोपियों ने उसे एक कमरे में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म को अंजाम दिया. घटना के बाद आरोपियों ने पीड़िता को 200 रुपए देकर बस में बिठाकर घर वापस भेजा दिया था. घर में महिला की तबीयत बिगड़ने के बाद उसे परिजन अंबिकापुर स्थित मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां सामूहिक दुष्कर्म की बात सामने आई.

फिलहाल, घटना की जानकारी मिलते ही वाड्रफनगर चौकी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को अंबिकापुर से गिरफ्तार किया है. पकड़े गए आरोपियों में रवि चंद परासिया पिता रामचरित्र निवासी ग्राम भरहीबांस, तेजमारी गौतम पिता मदन लाल निवास ग्राम रमेशपुर, दीपक कुमार कुशवाहा पिता विश्वनाथ कुशवाहा निवासी ग्राम जौराही शामिल हैं.

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment