CG Crime : नाबालिग से गैंगरेप का सनसनीखेज मामला..पुलिस ने दो नाबालिग आरोपियों को लिया हिरासत में..पढ़ें पूरी ख़बर

.

Chhattisgarh Crime News/दुर्ग। दुर्ग जिले से गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। भिलाई के नेवई थाना क्षेत्र में नाबालिग से गैंगरेप की घटना हुई है। इस वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी भी दो नाबालिग हैं, जिन्हें पुलिस ने दबोच लिया है।

दरअसल मिली जानकारी के अनुसार, घटना के बाद पीड़िता ने घर पहुंचकर परिजनों को आपबीती बताई, जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही नेवई थाना पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू की और पीड़िता के बयान के आधार पर साक्ष्य एकत्र किए।



फिलहाल, जांच में आरोप सही पाए जाने पर पुलिस ने दोनों नाबालिग आरोपियों को हिरासत में लिया और उन्हें बाल संप्रेषण गृह भेज दिया है।

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment