CG Crime : शातिर चोरों के हौसले बुलंद.! कलेक्ट्रेट परिसर के हनुमान मंदिर का दान पेटी तोड़कर चोरी..पढ़ें पूरी ख़बर

👇

Chhattisgarh Crime News/अंबिकापुर। शहर में सक्रिय शातिर चोरों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि अब वे धार्मिक स्थलों को भी अपना निशाना बना रहे हैं। ताजा मामला कलेक्ट्रेट कार्यालय परिसर स्थित हनुमान मंदिर का है, जहां अज्ञात चोरों ने दान पेटी तोड़कर उसमें रखी नकदी पर हाथ साफ कर दिया।

दरअसल, बताया जा रहा है कि चोरी की पूरी वारदात मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में नकाबपोश चोर मंदिर में घुसकर दान पेटी को तोड़ते नजर आ रहे हैं। घटना के बाद मंदिर प्रबंधन और श्रद्धालुओं में आक्रोश है। चौंकाने वाली बात यह है कि यह मंदिर कलेक्ट्रेट कार्यालय और एसपी कार्यालय परिसर के भीतर स्थित है। इतने सुरक्षित माने जाने वाले इलाके में चोरी की घटना सामने आने से पुलिस की कार्यशैली और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।

फिलहाल, मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर शातिर चोरों की पहचान व तलाश में जुट गई है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment